एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कवासी लखमा पर फूटा BJP कार्यकर्ताओं का गुस्सा! अपशब्द से नाराज भाजयुमो ने मंत्री का फूंका पुतला

Kawasi Lakhma News: बस्तर में आबकारी मंत्री कवासी लखमा के भाजपाइयों के लिए अपशब्द कहने पर भाजपा का गुस्सा फूट पड़ा है.

Chhattisgarh Politics: अपने संदर्भ बयानबाजी को लेकर हमेशा से ही जारी रहने वाले प्रदेश के आबकारी मंत्री और बस्तर के प्रभार मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर भाजपाइयों के लिए किए गए अपने अभद्र भाषा के लिए दिशानिर्देश में बने हुए हैं. मंत्री के अपशब्द नाराज बस्तर में भाजपाइयों ने कवासी लखमा का पुतला फुंककर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा के लोगों ने कवासी लखमा से उनके द्वारा किए गए अपशब्दों के उपयोग के लिए भाजपाइयों से माफी की मांग की है. वहीं, पूरे प्रदेश में जगह-जगह मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ भाजयुमो ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.

बस्तर की स्थानीय बोली में मंत्री ने कहे अपशब्द
दरअसल, पूरे प्रदेश भर में भाजपाइयों द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चलाया जा रहा है. बस्तर में भी भाजपा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी गौठानो में घूम घूमकर यहां की खामियां निकाल रहे हैं. बीजेपी के इस अभियान को लेकर जब आबकारी मंत्री और बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से स्थानीय मीडिया के द्वारा सवाल किया गया तो कवासी लखमा ने भाजपाइयों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भाजपाइयों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किय. इससे नाराज बस्तर में भाजपा ने मंत्री के इस अभद्र भाषा को लेकर जमकर विरोध जताया है और जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं.

भारतीय जनता युवा मोर्चा और बीजेपी के पदाधिकारियों ने जगदलपुर शहर के पार्टी कार्यालय के सामने मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर उनके द्वारा भाजपाइयों के लिए कहे गए अपशब्द को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है. भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव का कहना है कि मंत्री कवासी लखमा असंस्कारी और अमर्यादित नेता हैं. हमेशा अपने उलजुलूल बयान बाजी से लोगों को ठेस पहुंचाते हैं और इस बार उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर बता दिया है कि वह मंत्री कहलाने के लायक नहीं हैं.

'अगर माफी नहीं मांगते हैं मंत्री तो होगा बड़ा प्रदर्शन'
जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके घर में भी माता और बहनें हैं. ऐसे में भाजपा के लोगों को बस्तर के स्थानीय हल्बी बोली में गंदी गाली देना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. मंत्री कवासी लखमा सत्ता के नशे में इस कदर चूर है कि राजनीतिक बयानबाजी से परे भाजपा के लोगों को मीडिया के माध्यम से गंदी गाली दे रहे हैं. उनको अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक तौर पर भाजपा से माफी मांगने चाहिए और अगर मंत्री ऐसा नहीं करते हैं तो केवल बस्तर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जगह-जगह मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा.

इधर मंत्री कवासी लखमा के द्वारा भाजपाइयों पर किए गए अभद्र भाषा के उपयोग को लेकर जब उनसे संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया. वहीं, अब तक भाजपाइयों के द्वारा उनके खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर उनका कोई बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: आज हेलीकॉप्टर से रायपुर घूमेंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के टॉपर, CM भूपेश बघेल करेंगे सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget