एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान के बाद BJP का हमला, पूर्व मंत्री ने चुटकी लेते हुए कही ये बात

Chhattisgarh News: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सूरजपुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले अपने भविष्य को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं.

Surguja News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Chhattisgarh Health Minister TS Singhdev) के राजनीतिक निर्णय वाले बयान पर पिछले दिनों सूबे के मुख्यमंत्री ने भले ही सफाई दी हो, पर बीजेपी के ताकतवर नेता अब इस बयान पर तंज कसना शुरू कर चुके हैं. सरगुजा संभाग के दौरे पर पंहुचे बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (BJP MLA and former minister Brijmohan Agarwal) ने इस बयान पर चुटकी लेते हुए प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर एक एक करके कई हमले किए हैं. इधर बृजमोहन के इस दौरे और सत्ताधारी दल के नेताओं पर ताबड़तोड़ वार से ये साफ हो गया है कि बीजेपी आदिवासी इलाकों में अपने खोए अस्तित्व को फिर से तलाश करने से लिए एड़ी चोटी एक करने में जुट गई है.

क्या कहा बृजमोहन अग्रवाल ने
सरगुजा संभाग के बलरामपुर में पहुंचे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, जनता का रिस्पॉन्स और आक्रोश है इस बात को दिखाता है कि भूपेश बघेल कितना भी पैसा खर्च कर लें, कितना भी लोगों को दारू पिला दें, पैसा बांट दें, भूपेश बघेल का जाना तय है. यह मैं नहीं बोल रहा हूं यह बाबा (मंत्री टीएस सिंहदेव) भी बोल रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा हाल ही में दिए गए अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेने के बयान पर बृजमोहन ने कहा "अब मारा तो मारा, अब मार कर दिखा, उससे खत्म हो जाता है" अगर सिंहदेव को कांग्रेस में और भूपेश में भय पैदा करना है तो इस्तीफा देकर मैदान में आएं. 

धर्मांतरण के मसले पर क्या कहा
धर्मांतरण के मसले पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, यह कांग्रेस की सरकार है और इनको ईमान, धर्म से मतलब नहीं है. वह वोट की राजनीति करते हैं और जो वोट की राजनीति करते हैं वह ना अपना भला करते हैं, ना देश का भला करते हैं, ना समाज का भला करते हैं. जनता इसका बदला लेगी, कांग्रेस सरकार के राज में धर्मांतरण हो रहा है और यहां बाहरी लोग आकर बस रहे हैं, जो यहां के डेमोग्राफी को बर्बाद कर रहा है और अपराध होने का बहुत बड़ा कारण भी है.

क्या कहा था मंत्री  टीएस सिंहदेव ने
गौरतलब है कि हाल ही में विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सूरजपुर पहुंचे थे. वहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सिंहदेव ने कहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले अपने भविष्य को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं. उनके इस बयान के बाद से बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसना शुरू कर दिया है और भूपेश बघेल पर एक के बाद एक राजनीतिक हमला कर रही है. 

इसपर क्या कहा सीएम भूपेश बघेल ने
वहीं सिंहदेव के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. सीएम ने कहा "सिंहदेव ने कहा फैसला लूंगा, मतलब चुनाव लड़ने के बारे में फैसला लूंगा, इसे जबरदस्ती घुमाया जा रहा है." इधर एक के बाद एक बीजेपी के नेता सिंहदेव के बयान को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई कह रहा है इस्तीफा दे दें, कोई कह रहा है कि वह भूपेश बघेल की एकला चलो नीति से नाराज हैं.

Watch: नेशनल हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, 6 फिट ऊपर उछला युवक, वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget