एक्सप्लोरर

Chhattisgarh सरकार का बड़ा फैसला, जाति प्रमाण पत्रों में 'अंग्रेजी' में अधिसूचित जाति को किया गया मान्य

Raipur News: छत्तीसगढ़ में अब जाति का नाम इंग्लिश में लिखा जाएगा इससे नाम को लेकर भ्रम नहीं होगा. एससी-एसटी जनजाति वर्ग को सरकार के फैसला बड़ी राहत मिलेगी और आसानी से जाति प्रमाण पत्र बन जाएगा.

Chhattisgarh SC-ST Category Caste Certificate: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने एससी-एसटी जनजाति वर्ग को बड़ी राहत दी है. अब जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) बनवाने में कठिनाई नहीं आएगी क्योंकि जाति प्रमाण पत्रों में 'अंग्रेजी' में अधिसूचित जाति को मान्य किया गया है. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से मंगलवार को सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है. दरअसल, एससी-एसटी जनजाति वर्ग के जाति के नाम हिंदी में लिखने और बोलने के उच्चारण में अंतर हो जाता था. इस वजह से जनजातीय वर्ग के लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में समस्या आती थी. जिसके कारण जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सरकारी लाभ का फायदा नहीं उठा पाते थे. लेकिन, अब जाति का नाम इंग्लिश में लिखा जाएगा इससे नाम को लेकर भ्रम नहीं होगा. एससी-एसटी जनजाति वर्ग को सरकार के फैसला बड़ी राहत मिलेगी और आसानी से जाति प्रमाण पत्र बन जाएगा.

जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही थी कठिनाई
इस संबंध में मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण का विनियमन) अधिनियम 2013 के अधीन बने नियमों के तहत निर्धारित प्रारूप में सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र (जाति प्रमाण पत्र) जारी किए जाते हैं. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के विभिन्न समुदायों के लिए जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में कठिनाई सरकार के ध्यान में आई है. जिसमें पता चला है कि विभिन्न जातियों, समुदायों में हिन्दी में उच्चारण के दौरान अंतर सामने आ रहा है इस कारण जातियों के जाति प्रमाण जारी नहीं हो पा रहे हैं.

कैबिनेट बैठक में लिया गया था निर्णय
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक मई को आयोजित मंत्रि परिषद की बैठक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया था. निर्णय ये था कि अंग्रेजी में अधिसूचित जाति को मान्य करने और जाति प्रमाण पत्रों में अंग्रेजी में ही अधिसूचित जाति लिखा जाए. इसी निर्णय को अमल करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है.

अंग्रेजी उच्चरण में नहीं होगा कोई विवाद
गौरतलब है कि, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए हिन्दी, अंग्रेजी में अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जाति नामों की सूची प्रकाशित की गई है. इस प्रकाशित सूची में अंग्रेजी उच्चरण में किसी भी प्रकार का भ्रांति या विवाद नहीं है. इस लिए राज्य शासन ने निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में एससी-एसटी व्यक्तियों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्रों में 'अंग्रेजी' में अधिसूचित जाति का उल्लेख किया जाए.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh में सुलग रही है सिलगेर आंदोलन की आग, न्याय की मांग को लेकर एक बार फिर जुटे हजारों लोग

Durg: करोड़ों रुपए लेने के बाद दहेज मामले में हुआ समझौता, फिर लड़की पक्ष ने कर डाला ये कांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget