एक्सप्लोरर

तीरथगढ़ वाटरफॉल पर बनेगा छतीसगढ़ का पहला ग्लास ब्रिज, खूबसूरत नजारे के लिए करना होगा बस इतना इंतजार

Bastar News: छतीसगढ़ के बस्तर के तीरथगढ़ वाटरफॉल पर प्रदेश का पहला ग्लास ब्रिज बनेगा. जिससे तीरथगढ़ वाटरफॉल की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे. इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौजूद कांगेर वैली नेशनल पार्क में ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा. जिसके लिए पुणे की एक कंपनी द्वारा सर्वे किया गया है. वॉटरफॉल के परिसर में 6 करोड़ की लागत से ग्लास ब्रिज बनाने के लिए इस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है. दरअसल वन विभाग ने बस्तर की जान कहे जाने वाली तीरथगढ़ वाटरफॉल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्लास ब्रिज बनाने की योजना तैयार की थी. 

ग्लास ब्रिज से तीरथगढ़ वाटरफॉल को करीब से देख पाएंगे पर्यटक
ग्लास ब्रिज तीरथगढ़ वाटरफॉल के बिल्कुल सामने होगा और इस ब्रिज के माध्यम से खूबसूरत जलप्रपात तीरथगढ़ को पर्यटक नजदीक से देख पाएंगे. बारिश के मौसम में तीरथगढ़ जल प्रपात अपने रौद्र रूप में नजर आता है. उस वक्त पर्यटक इसे करीब से देखना तो चाहते है. लेकिन खतरे की वजह से वाटरफॉल के करीब जाने से फारेस्ट गार्डस के द्वारा रोक लगा दी जाती है. ग्लास का ब्रिज बन जाने से पर्यटक बारिश के समय मे भी तीरथगढ़ को करीब से इस ब्रिज के माध्यम से देख पाएंगे.

6 से 7 करोड़ की लागत से बनेगा ग्लास ब्रिज
बता दें कि तीरथगढ़ वाटरफॉल में कई दफा पर्यटक फंस भी चुके हैं, जिन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर निकाला गया. ग्लास ब्रिज बनने के बाद पर्यटक सुरक्षित तीरथगढ़ जलप्रपात का लुफ्त उठा पाएंगे. बताया जा रहा है कि यह ब्रिज 6 से 7 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी. 2025 तक यह ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा और वाइल्डलाइफ पर्यटकों के लिए सौंप देगा. हालांकि इस ब्रिज से तीरथगढ़ का लुफ़्त उठाने वाले पर्यटकों को टिकट लेना होगा. टिकट का दर अभी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तय नही किया गया है.

साल 2025 तक बनकर तैयार होगा ग्लास ब्रिज
बस्तर के मुख्य वन संरक्षक राजेश पांडे का कहना है कि तीरथगढ़ वाटरफॉल में ग्लास का ब्रिज बन जाने से बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी. सीसीएफ ने बताया कि यह ब्रिज लगभग 160 से 175 मीटर लंबी होगा.  यह ब्रिज छत्तीसगढ़ का पहला ग्लास ब्रिज होगा.  भारत में कुछ ही जगहों पर ग्लास ब्रिज बनाया गया है. जिसमें अब छत्तीसगढ़ का बस्तर भी इसमें शामिल होगा. साल 2025 के दिसंबर माह तक यह ब्रिज पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा, जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा. सीसीएफ का मानना है कि इस ब्रिज के बनने से तीरथगढ़ घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें: Bastar News: सल्फी के पेड़ में छाया फंगस का खतरा, लगातार सूख रहे पेड़, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

 

अशोक वानखेड़े सीनियर पत्रकार हैं और महाराष्ट्र की रानजीति को बेहतर तरीके से समझते हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget