एक्सप्लोरर

बस्तर में खुलेगी छत्तीसगढ़ की पहली एडवेंचर स्पोर्टस एकेडमी, पर्यटकों के लिए होगा खास

Bastar Adventure Sports Academy: बस्तर के मेंदरीघूमर में 7 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी खोली जाएगी. यह समिति फर्म एंड सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत संस्था होगी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) की नैसर्गिग खूबसूरती का आनंद लेना किसी एडवेंचर से कम नहीं है. यही वजह है कि अब यहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एडवेंचर स्पोर्टस अकादमी खोलने जा रही है. इसके लिए प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मेंदरीघूमर को चुना गया है. इस एडवेंचर स्पोर्टस अकादमी के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति भी मिल गई है और पहला चरण तैयार करने के लिए 4 करोड़ की राशि भी आने वाली है.

वहीं इसकी कुल लागत साढ़े 7 करोड़ रुपये हैं, इसका संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति और उप समिति करेगी. यह समिति फर्म एंड सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत संस्था होगी. बस्तर के कई अनछुए इलाके हैं, जहां पहुंचना किसी एडवेंचर से कम नहीं है. अभी यहां तक पहुंचने के लिए लोग खुद ही जान जोखिम में डालकर पहुंचते हैं .

यहां अकादमी में ट्रेनिंग लेने के बाद ऐसे इलाके के लिए विशेषज्ञ ट्रेनर की टीम भी निकलेगी जो आने वाले समय में इन जगहों पर सेवा देगी और आम लोग सुरक्षित तरीके से पहुंचने में मदद मिलेगी. बस्तर में अनदेखे पर्यटन स्थल की खोज हो सकेगी, यहां से ट्रेनिंग पाकर निकले छात्रों को बस्तर के ऐसे इलाके जहां नैसर्गिग खूबसूरती है. वहां पर यह लोग आने वाले सैलानियों के लिए संस्कृति के हिसाब से हट्स या होम स्टे, टेंट, पहाड़ों के ऊपर कैंपिंग जैसी सुविधा देंगे.

बस्तर के 6 जगहों का किया गया था चयन
इसके साथ ही इन जगहों पर स्थानीय व्यंजन, चेंजिंग रूम, बाथरूम, शौचालय जैसी सुविधा भी मुहैया कराया जाएगा, जिससे रोजगार के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम से मिली जानकारी के मुताबिक एडवेंचर स्पोर्टस अकादमी के लिए बस्तर के 6 खूबसूरत जगहों को चिन्हाकिंत किया गया था.

इन 6 में से किसी एक जगह पर यह अकादमी खोली जानी थी. इस सूची में मिचनार की पहाड़ी, तामड़ा घुमर, मेंदरी घुमर, चित्रकोट, तिरथा और तिरथगढ़ शामिल थे, लेकिन सुगम और बेहतर जगहों के मानकों में मेंदरी घुमर को चुना गया. अब यहां जल्द ही अकादमी खोलने का काम शुरू हो जाएगा.

अब यहां करीब 100 बेड का हॉस्टल भी तैयार होगा, एडवंचर्स अकादमी बस्तर के पर्यटन स्थलों को नया आयाम देगा. अनदेखे पर्यटन केंद्रों से देश दुनिया को रूबरू कराएगा. आने वाले समय में पयर्टकों को सिर्फ चित्रकोट और तिरथगढ़ नहीं, बल्कि और भी खूबसूरत जगहों को सुरक्षित रूप से देखने में मदद मिलेगी. कलेक्टर विजय दयाराम ने कहा कि बस्तर के पर्यटन के क्षेत्र में आने वाले समय में यह अकादमी मील का पत्थर साबित होगा. 

तीन वर्गों में 23 एडवेंचर स्पोर्टस की मिलगी ट्रेनिंग
बस्तर जिले के मेंदरीघूमर में साढ़े 7 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी में लेंड बेस ट्रेकिंग, वाल क्लायमींग,एटीवी मोटर रायडिंग, रीवर कासींग, ब्रीज बर्मा राक क्लायमींग/रेपलींग , रोप कास हाई/लो जीप लाईन ट्रेकिंग, केम्पनींग, वाटर बेस ट्रेनिंग, वाटर पैरासिंलीगं बोटिंग, क्याकिंग केनोइंग, राफटिंग, वाटर/जेट स्की नौकायान, वाटर ट्रम्पोलीन, बोट पैरासेलीग, एयर बेस ट्रेनिंग, पैरासिंलीगं, पैराग्लायडींग, पैरामोटर, फ्लाईंग फाक्स एक्टीवीटी, हॉट एयर बेलून ट्रीक फ्लाई को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का Budget बढ़ा, फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा, जानें CG अनुपूरक बजट की जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget