एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी, जानें- आखिरी लिस्ट की पांच बड़ी बातें

Chhattisgarh BJP Candidate List: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने कई पूर्व विधायकों को टिकट दिया है तो दो मौजूदा विधायकों के टिकट काट लिए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए बाकी चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इन चार सीटों में से एक पर मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दी है. बीजेपी ने इसके साथ ही राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है. मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. 

चारों सीटें अनारक्षित श्रेणी की हैं और सभी सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने बेलतरा सीट से मौजूदा विधायक रजनीश सिंह का टिकट काट दिया है. वहां से युवा चेहरे सुशांत शुक्ला को मैदान में उतारा गया है. राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य शुक्ला (40) बीजेपी की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सह-प्रभारी हैं. पार्टी ने अंबिकापुर सीट पर राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है. अग्रवाल बीजेपी की सरगुजा जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं. 

बीजेपी की आखिरी लिस्ट की पांच बड़ी बातें

  • चार सीटों पर एक मौजूदा विधायक को नहीं मिला टिकट.
  • बेलतरा से विधायक रजनीश सिंह का टिकट कट गया.
  • रजनीश सिंह की जगह सुशांत शुक्ला को मैदान में उतारा गया.
  • डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के खिलाफ अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट दिया.
  • राजेश अग्रवार 2018 चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

अंबिकापुर सीट पर होगा रोचक मुकाबला
अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री और निवर्तमान विधायक टीएस सिंहदेव कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. पेशे से व्यवसायी अग्रवाल 2018 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. दो अन्य उम्मीदवार धनीराम धीवर (कसडोल सीट) और दीपेश साहू (बेमेतरा) भी नए चेहरे हैं. राज्य में बीजेपी के मीडिया संयुक्त प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बीजेपी के 90 उम्मीदवारों में से 33 ओबीसी से, 30 अनुसूचित जनजाति से तथा 10 अनुसूचित जाति से हैं. पार्टी ने इस बार 13 मौजूदा विधायकों में से दो को टिकट नहीं दिया है. राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भी सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections 2023: क्या बस्तर में हमर राज पार्टी बिगाड़ सकती है 7 सीटों पर चुनावी समीकरण? पढ़ें डीटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget