एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग के रुझानों में कौन आगे-कौन पीछे? जानें सबसे ताजा अपडेट

Chhattisgarh Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है.

Chhattisgarh  Assembly ELection Results: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव वोटों की गिनती जारी है. कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के बीच जबरदस्त टक्कर दिख रही है. हालांकि, रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है. वहीं चुनाव आयोग (Election Commission) की वेबसाइट के मुताबिक भी कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार कांग्रेस 15 सीटों पर और बीजेपी 13 सीटों पर आगे है. अब तक कुल 28 सीटों के रुझान आए हैं.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ज्यादातर सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है. पार्टी को विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने किसान, आदिवासी, और गरीबों के लिए काम किया है, जिसके दम पर एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी. वहीं 2003 से 2018 तक लगातार 15 सालों तक सत्ता में रही बीजेपी को उम्मीद है कि राज्य की जनता एक बार फिर उन्हें मौका देगी.

76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला है वोट

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर भरोसा जताया है और चुनाव प्रचार के दौरान बघेल सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया. राज्य विधानसभा के 90 सीटों के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें राज्य के 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यह 2018 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 76.88 प्रतिशत मतदान से कुछ कम है.

वर्तमान में कांग्रेस के पास 71 सीटें

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (दोनों कांग्रेस से) और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (बीजेपी) समेत कुल 1,181 उम्मीदवारों का फैसला होने वाला है. राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 51 सामान्य हैं. राज्य की 10 सीटें अनुसूचित जाति और 29 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. कांग्रेस ने 2018 के चुनावों में 90 में से 68 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी. बीजेपी को सिर्फ 15 सीटें मिली थी. वहीं जेसीसी (जे) और बीएसपी को पांच और दो सीटें मिली थी. कांग्रेस ने बाद में उपचुनावों में कुछ और सीटों पर जीत हासिल की थी. राज्य में कांग्रेस की वर्तमान में 71 सीटें हैं.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election Results: छत्तीसगढ़ में काउंटिंग से पहले रमन सिंह ने किया बड़ा एलान, कांग्रेस की सीटों पर किया बड़ा दावा

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget