एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटके पर झटका, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चुनाव हारे

Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ की सत्ता कांग्रेस के 'हाथ' से फिसलती नजर आ रही है. रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़ों को पार कर चुकी है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हारे.

Chitrakot Result 2023: बस्तर (Bastar) की हाई प्रोफाइल सीट चित्रकोट (Chitrakot) विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल (Vinayak Goyal) 8 हजार 740 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं. यहां से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) चुनाव हार गए हैं. कांग्रेस जहां एक तरफ सत्ता से बेदखल होती दिख रही है, दीपक बैज की हार पार्टी के लिए दोहरे झटके के तौर पर है.

यह स्थिति केवल चित्रकोट की नहीं है. कुछ अन्य हॉट सीटों से कांग्रेस के लिए बुरी खबर आ रही है. अंबिकापुर की सीट पर भी कांग्रेस पीछे चल रही है जहां से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव चुनावी मैदान में हैं. यहां बीजेपी के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल 8000 वोटों से आगे हैं. राजेश अग्रवाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं. वहीं, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी दुर्ग में अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं.

सीतापुर में हारे कांग्रेस के मंत्री
सीतापुर से बीजेपी के रामकुमार टोप्पो 18000 वोटों से जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के नेता और मंत्री अमरजीत भगत को मात दी है. अमरजीत भगत जहां हार गए हैं वहीं सीएम बघेल कैबिनेट के कई मंत्री हार की कगार पर हैं या फिर पीछे चल रहे हैं. कोरबा सीट से जयसिंह अग्रवाल, साजा से रविंद्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, कोंडागांव से मोहन मकराम और अरंग से शिवकुमार डहरिया बीजेपी के अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं.

महज 259 वोटों से हारे कांग्रेस प्रत्याशी
उधर, कुछ और सीटों पर जीत का ऐलान हो गया है. कुनकुरी विधानसभा सीट से बीजेपी के विष्णुदेव साय जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के यूडी मिंज को  25787 वोटों से हराया है. पत्थलगांव में बीजेपी की गोमती साय जीत गई हैं. उन्होंने 259 वोटों से कांग्रेस के रामपुकार सिंह को हराया है. जशपुर सीट पर बीजेपी की रायमुनी भगत ने कांग्रेस के विनय भगत को 17749 वोटों से हराया है.

ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव चुनाव हारे, एलान होना बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं...', IPS ऑफिसर की चेतावनी पर भड़के TMC नेता जहांगीर खान
'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं...', IPS ऑफिसर की चेतावनी पर भड़के TMC नेता जहांगीर खान
Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाड़ी? वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाड़ी? वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर

वीडियोज

Ajay Pal Viral Video | Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में वोटिंग से पहले खेला?
Ajay Pal Viral Video | Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में वोटिंग से पहले खेला? | BJP | TMC | News
Strait of Hormuz : होर्मुज निकला ईरान का सबसे घातक हथियार! | US-Iran War Update | Trump
US-Iran War Update : Trump के शिकंजे में फंसा Pakistan, ईरान ने हाथ खींचकर सबको चौंकाया ! |
US vs Iran War 2026 : होर्मुज में अमेरिका की महा-नाकेबंदी! तैनात किए सबसे घातक Fighter Jets |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं...', IPS ऑफिसर की चेतावनी पर भड़के TMC नेता जहांगीर खान
'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं...', IPS ऑफिसर की चेतावनी पर भड़के TMC नेता जहांगीर खान
Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाड़ी? वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाड़ी? वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
राजामौली की 'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट
'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट
फैक्ट चेक: मिडिल ईस्ट से बादल चुरा रहे अमेरिका-इजरायल! इराक के सांसद का दावा कितना सच, क्या 'बादल चोरी' पर छिड़ेगी जंग?
फैक्ट चेक: मिडिल ईस्ट से बादल चुरा रहे अमेरिका-इजरायल! क्या दुनिया में 'बादल चोरी' पर होगी जंग?
Cancer In Kids: बच्चों में दिख रहे ये संकेत हो सकते हैं चाइल्डहुड कैंसर का कारण, ऐसे करें पहचान
बच्चों में दिख रहे ये संकेत हो सकते हैं चाइल्डहुड कैंसर का कारण, ऐसे करें पहचान
सूखा प्रभावित इलाकों में किसान करें इस चीज की खेती, कम पानी में होगा ज्यादा मुनाफा
सूखा प्रभावित इलाकों में किसान करें इस चीज की खेती, कम पानी में होगा ज्यादा मुनाफा
Embed widget