एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Result 2023: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, रिकाउंटिंग के बाद 94 वोटों से हारे डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव

Chhattisgarh Assembly Result 2023: अंबिकापुर सीट को टीएस सिंह देव का गढ़ माना जाता था लेकिन यहां बीजेपी ने सेंध लगा दी है. टीएस सिंह देव की हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है.

Chhattisgarh Result: छत्तीसगढ़ में मतगणना जैसे-जैसे तेज होती जा रही है उसी गति से हैरान करने वाले नतीजे भी सामने आ रहे हैं. दरअसल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) चुनाव हार गए हैं. अंबिकापुर (Ambikapur) सीट पर वो कांग्रेस के प्रत्याशी थे. बीजेपी  प्रत्याशी राजेश अग्रवाल (Rajesh Aggarwal) ने उन्हें चुनाव हरा दिया है. कांग्रेस ने रिकाउंटिंग की मांग की. रिकाउंटिंग के बाद भी टीएस सिंह देव हार गए. हालांकि हार का अंतर जरूर कम हुआ. वो महज 94 वोटों से हार गए.

अभी हार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन वह बीजेपी के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल से 8 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. टीएस सिंहदेव कांग्रेस के अकेले बड़े नेता नहीं हैं जो चुनाव में हार गए हैं बल्कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट से और  मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर से चुनाव हार गए हैं. दोनों को बीजेपी के प्रत्याशियों ने मात दी है.

2008 से अंबिकापुर रहा है कांग्रेस का गढ़
वहीं, टीएस सिंहदेव के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह सीएम की रेस में माने जा रहे थे. टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ में 'बाबा' के नाम से मशहूर हैं. अंबिकापुर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. 2003 के विधानसभा चुनाव  छोड़ दिया जाए तो ये सीट हमेशा से कांग्रेस के कब्जे में रही है. 2003 में परिसीमन के पहले आरक्षित रही अंबिकापुर सीट पर बीजेपी के कमलभान सिंह ने कमल खिलाया था. 2008 में परिसीमन के बाद अंबिकापुर जनरल सीट बन गई. 2008, 2013 और 2018 में इस सीट से लगातार तीन बार टीएस सिंहदेव जीतते आ रहे थे लेकिन इस बार मामला उलटा पड़ गया है. 

नामांकन दाखिल करने के दौरान छुए थे टीएस सिंहदेव के पांव
राजेश अग्रवाल ने 2018 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन की थी. राजेश अग्रवाल, टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं. वहीं, दोनों की नामांकन दाखिल करने के दौरान मुलाकात भी हुई थी, राजेश अग्रवाल ने पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया था. दोनों को उस दिन बहुत आत्मीयता से मिलते देखा गया था. राजेश अग्रवाल लखनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ में बीजेपी जीती तो कौन होगा सीएम? रमन सिंह के बयानों से मिले ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget