एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 18 विधायकों के काटे टिकट, अभी भी डेंजर जोन में 6 MLA

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने पहली और दूसरी लिस्ट में 83 सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं. अभी 7 सीट बाकी है, जिसमें से 6 सीट पर कांग्रेस के सीटिंग एमएलए है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में 47 प्रत्याशियों का नाम जारी हो गया है. पार्टी ने 17 नए चेहरों को टिकट दिया है. इसके अलावा 10 विधायकों का टिकट काट दिया गया है. इससे पहले 30 प्रत्याशियों की सूची में भी कांग्रेस ने 8 विधायकों का टिकट काटा था, यानी अब तक कांग्रेस ने 18 विधायकों के टिकट काट दिए हैं. वहीं अभी 7 विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम जारी नहीं किए हैं. इसमें भी कांग्रेस के 6 विधायक ऐसे हैं जिनकी सीट खतरें में मानी जा रही है.

दरअसल, कांग्रेस ने पहली और दूसरी लिस्ट में 83 सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं. अभी 7 सीट बाकी है, जिसमें से 6 सीट पर कांग्रेस के सीटिंग एमएलए है. एक सीट पर बीजेपी की विधायक हैं, लेकिन इन सीटों पर नाम जारी नहीं करने के पीछे कयास लगाए जा रहे हैं कि, इनकी सीट भी डेंजर जोन में है. इनमें रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, महासमुंद से विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कसडोल से शकुंतला साहू, सरायपाली से किस्मतलाल नंद, बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव और सिहावा लक्ष्मी ध्रुव का नाम शामिल है. वहीं 7वीं सीट धमतरी है जहां पर बीजेपी से विधायक है, लेकिन कांग्रेस ने प्रत्याशी का नाम जारी नहीं किया है.

अब तक इन विधायकों के टिकट कटे 
कांग्रेस की पहली सूची में 30 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए थे, लेकिन इसमें 8 विधायकों के टिकट काट दिए गए है. इसमें नवागढ़ से विधायक रहे गुरुदयाल सिंह बंजारे का टिकट काट कर कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार को टिकट दिया गया है. पंडरिया विधानसभा से ममता चंद्रकार का टिकट कटा है. डोंगरगढ़ से भुनेश्वर सिंह बघेल, खुज्जी से छन्नी साहू, अंतागढ़ से अनूप नाग, कांकेर से शिशुपाल शोरी, चित्रकोट से राजमन बेंजाम और दंतेवाड़ा से देवती कर्मा की जगह उनके बेटे छबिंद्र कर्म को टिकट दिया गया है.

दूसरी लिस्ट में 10 विधायकों के टिकट कटे 
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 9 विधायकों और एक पूर्व मंत्री का टिकट काटा गया है. इसमें मनेंद्रगढ़ से विनय जायसवाल, प्रतापपुर से पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह, लैलूंगा से चक्रधर सिदार, बिलाईगढ़ से चंद्रदेवराय, रायपुर ग्रामीण से सत्य नारायण शर्मा, धरसीवां से अनीता योगेंद्र शर्मा, जगदलपुर से रेखचंद जैन, पाली तनखार से मोहित केरकेट्टा, सामरी से चिंतामणी महाराज का टिकट काटा गया है. हालाकि, इसमें रायपुर ग्रामीण और दंतेवाड़ा सीट पर जिनके टिकट काटे गए हैं उन्हीं के परिवार से दूसरे नेताओं को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस ने अब तक 18 विधायकों के टिकट काटे 
गौरतलब है कि, कांग्रेस के पास कुल 71 विधायक हैं. इनमें से 18 विधायकों के टिकट काटे जा चुके हैं और 47 विधायकों पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है, लेकिन अभी भी 6 विधायक के टिकट जारी नहीं हुए हैं. इसलिए माना जा रहा है कि, इन विधायकों के टिकट भी डेंजर जोन में हैं. इसलिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम जारी करने में समय ले रही है, क्योंकि विधायकों के टिकट काटे जाने से पार्टी में नाराजगी का सिलसिला शुरू हो सकता है. कई सीटों पर अभी से पूर्व विधायक नाराज चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: ‘एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं', BJP कार्यकर्ताओं से रेणुका सिंह बोलीं- पुलिस से न डरें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget