एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: ‘एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं', BJP कार्यकर्ताओं से रेणुका सिंह बोलीं- पुलिस से न डरें!

Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह अपने बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों हैं. कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा ‘मैं वो नेता हूं कि… एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं,’

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत विधानसभा प्रत्याशी रेणुका सिंह अपने विवादित बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं वो नेता हूं कि जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं’ इससे पहले चुनाव आयोग आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस दे चुका है.

चुनाव आयोग दे चुका है नोटिस
छत्तीसगढ़ की पहली विधानसभा भरतपुर-सोनहत से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को प्रत्याशी बनाया है. लिहाजा इन दिनों रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत क्षेत्र में धुआंधार प्रचार में जुटी हुई है. सोमवार को रेणुका सिंह ने आचार संहिता का उल्लंघन किया. उन्होंने बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के बाइक रैली निकाली. इसके लिए कोरिया कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने नोटिस जारी किया है. इसी बीच महिला प्रत्याशी रेणुका सिंह ने एक मंच ने ऐसा बयान दिया जो कानूनी तौर पर एकदम सही नहीं है.

हमारे ऊपर 12 केस, 200 धाराएं लगी थी- रेणुका सिंह
दरअसल, ग्राम केल्हारी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में रेणुका सिंह ने खुले मंच से कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें किसी से डरने घबराने की जरूरत नहीं है, जो सीमा पार करना चाहते है करिए. आप 56 इंच वाले मोदी जी के दल के कार्यकर्ता हैं. इस इरादे के साथ आपको चुनावी रण में उतरना है. रेणुका केल्हारी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं.

कार्यकर्ताओं से रेणुका सिंह ने कहा कि जब मैं भाजपा मंडल अध्यक्ष थी तो मेरे ऊपर 12 केस लगे थे, 200 धाराएं लगी थी. कोई पुलिस वाला आपका रास्ता रोकना चाहे, तो जो सीमा पार करना चाहते हैं करिए. मैं वो नेता हूं कि जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं.

सोनिया गांधी पर विवादित बयान
रेणुका सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि, अधिकारियों को प्रेशर देकर इन्होंने बहुत पैसे कमाए. जिन अधिकारियों ने पैसा नहीं दिया, उनका रातों-रात ट्रांसफर करा दिया. अब इस क्षेत्र में में भूपेश की नजर होगी, जिसका विधायक डरा हुआ है. वे हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान करेंगे. बता दें कि एक दिन पहले रेणुका सिंह ने सोनिया गांधी पर विवादित बयान दिया था.

उन्होंने कांग्रेसियों द्वारा बाहरी प्रत्याशी बताए जाने पर कहा था कि, वे पहले सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें, फिर मुझसे सवाल करें. कांग्रेसियों के बाहरी बताए जाने के बयान रेणुका सिंह भड़की थीं. उन्होंने भरतपुर को अपना मायका बताया था.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: पहले चरण के लिए अबतक 17 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा, 7 नवंबर को 20 सीटों पर होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget