एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा सीट से CM भूपेश बघेल ने किया नामांकन, फोटो शेयर कर कही ये बात

Chhattisgarh Elections: भूपेश बघेल ने सोमवार को पाटन सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी उनके साथ थे.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सोमवार को दुर्ग (Durg)  जिले की अपनी पारंपरिक सीट पाटन (Patan) से कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. सीएम बघेल ने दुर्ग कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने की अपनी तस्वीरें अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर की और लिखा, 'नाम- भूपेश बघेल, विधानसभा क्षेत्र- पाटन, छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आज पुनः पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है.' 

बता दें कि, भूपेश बघेल के नामांकन दाखिल करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उनके साथ थे. नामांकन दाखिल करने जाने से पहले बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी पत्नी भिलाई स्थित अपने आवास पर उनके माथे पर तिलक लगाती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को पर शेयर करते हुए बघेल ने लिखा कि, 'हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था. आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई स्थित निवास से निकला हूं.'

पांच बार से चुनाव जीत रहे बघेल
सीएम ने आगे कहा कि, मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया. आप सबका प्यार मेरा संबल है. छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं. दरअसल, दुर्ग जिले का पाटन ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है, जिसकी सीमा राजधानी रायपुर से लगती है. भूपेश बघेल ने इस सीट से पांच बार 1993, 1998, 2003, 2013 और 2018 में विधानसभा चुनाव जीते हैं. हालांकि, 2008 में वह बीजेपी के विजय बघेल से विधानसभा चुनाव हार गए थे. विजय बघेल भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं. इस सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर विजय बघेल को मैदान में उतारा है. वह दुर्ग से लोकसभा सांसद हैं और दोनों कुर्मी जाति से हैं. कुर्मी राज्य में एक प्रभावशाली ओबीसी समुदाय है, जिसकी इस निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी आबादी है.

य़े भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election 2023: वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए अब घर बैठे मतदाता ले सकेंगे ये सभी जानकारी, जानें और क्या है सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget