एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ एक्शन में ईडी, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें- क्या है Mahadev App मामला

Chhattisgarh: सीएम बघेल ने ‘एक्स' पर लिखा कि पीएम और अमित शाह मेरे राजनीतिक सलाहकार, ओएसडी और करीबियों के यहां ईडी भेजकर मेरे जन्मदिन पर आपने जो बेशकीमती तोहफा दिया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

Mahadev App Case: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बुधवार को आरोप लगाया कि गिरफ्तार किये गये छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े उच्च अधिकारियों और नेताओं को प्रभावित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के राजनीतिक सलाहकार के साथ ‘अपने संबंधों’ और दुबई से प्राप्त हवाला धनराशि का इस्तेमाल किया. एजेंसी ने एक बयान में ये आरोप लगाये हैं. 

उससे पहले उसने महादेव ऐप धनशोधन मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभूषण वर्मा, कारोबारी सुनील दम्मानी और उसके भाई अनिल दम्मानी और सतीश चंद्राकर कोको गिरफ्तार किया था. महादेव ऐप एक आनलाईन जुआ ऐप है. प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार किये गये इन चारों आरोपियों ने ‘‘खासकर मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े उच्च अधिकारियों के नाम लिये हैं जिन्होंने मासिक /नियमित आधार पर काफी पैसे लिये हैं. ’’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  क्या कहा
इससे पहले बुधवार को ईडी ने रायपुर और दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के दो ओएसडी, एक कारोबारी समेत अन्य लोगों के परिसरों में छापा मारा था. तलाशी शुरू होने के शीघ्र बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री और अमित शाह. मेरे राजनीतिक सलाहकार, ओएसडी और करीबियों के यहां ईडी भेजकर मेरे जन्मदिन पर आपने जो बेशकीमती तोहफा दिया है, उसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद.’’

21 अगस्त को ईडी ने छापा मारा था
जिन चारों को गिरफ्तार किया गया है, उनके परिसर पर 21 अगस्त को ईडी ने छापा मारा था. ईडी के अनुसार जांच में पाया गया कि चंद्रभूषण वर्मा को 65 करोड़ रुपये मिले थे. ईडी का कहना है कि उसने अपना हिस्सा रखकर बाकी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं नेताओं के बीच बांट दिया. इससे पहले ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया था कि महादेव ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी सुनील दम्मानी और उनके भाई अनिल दम्मानी, छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है और ये सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं.

कोर्ट ने आरोपियों ईडी हिरासत में भेजा
पांडेय ने बताया था, ''ईडी के अधिकारियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपियों को छह दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है.'' अधिवक्ता ने बताया था ईडी की जांच पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस थाने में अवैध ऐप के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है. 

ईडी सूत्रों के मुताबिक दम्मानी बंधुओं की आभूषण की एक दुकान और एक पेट्रोल पंप है और वे हवाला लेनदेन में शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी वर्मा ने अन्य आरोपियों को किसी भी पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए उनसे पैसे इकट्ठा किए थे. सूत्रों ने बताया कि आरोपी सतीश चंद्राकर पर आरोप है कि वह ऐप में पैसे लगाने के लिए पहचान पत्र उपलब्ध कराता था.

Chhattisgarh Election: बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर BJP विधायकों ने जमाया डेरा, कार्यकर्ताओं के साथ कर रहें बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget