एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कैंसर रोगियों के लिए ‘दीर्घायु वार्ड’ योजना मुफीद, डेढ़ सालों में 1047 कीमोथेरेपी हुई मुफ्त

National Health Mission: ‘दीर्घायु वार्ड’ योजना: छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा मुफ्त मिल रही है. इन अस्पतालों में डेढ़ वर्षों के दौरान 1047 कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी की गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कैंसर रोगियों के लिए काफी राहत देनेवाली खबर है. राज्य के 17 जिला अस्पतालों में मुफ्त कीमोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर होने वाले लाखों रुपए खर्च की बचत हो सकती है. महंगा इलाज होने के कारण मरीजों को लाखों रुपये लगाने पड़ते हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ‘दीर्घायु वार्ड’ योजना के तहत 17 जिला अस्पतालों में डे-केयर कीमोथेरेपी सुविधा संचालित की जा रही है. इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और आदिवासी अंचलों के कैंसर रोगियों भी जरूरी सुविधाओं में विस्तार किया गया है.

कैंसर रोगियों के लिए राहत भरी खबर

बस्तर संभाग के 4 जिला अस्पतालों दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कांकेर और सरगुजा संभाग के बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर जिला अस्पतालों में मरीजों की मुफ्त कीमोथेरेपी की जा रही है. बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, गरियाबंद, जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, रायपुर और धमतरी के जिला अस्पतालों में भी सुविधा शुरू की जा चुकी है. अब स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू किया जाए. स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता है. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ दूर-दराज के इलाकों में भी अच्छी चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने को नई नई सुविधाएं शुरू कर रहा है. इन अस्पतालों में पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान 1047 कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी की गई है.

Ration Card: Chhattisgarh में 6 तरह के बनाए जाते हैं राशन कार्ड, जानिए कैसे मिलता है लाभ

कीमोथेरेपी के साथ स्क्रीनिंग का भी लाभ

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर जिला अस्पताल में 516, जशपुर में 296, अंबिकापुर में 86, सूरजपुर में 37, कांकेर में 24, जांजगीर में 21, रायपुर में 17, धमतरी में 15, नारायणपुर में 13, बेमेतरा में 12, बलरामपुर में तीन, बिलासपुर, गरियाबंद और दंतेवाड़ा में दो-दो और बालोद जिला अस्पताल में एक मरीज की इस दौरान कीमोथेरेपी की गई. कीमोथेरेपी के अलावा जिला अस्पतालों में कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जा रही है. बीते डेढ़ वर्षों के दौरान कीमोथेरेपी सुविधा वाले 17 जिला अस्पतालों में 4598 कैंसर की जांच की गई है. इस दौरान जगदलपुर जिला अस्पताल में 2063, धमतरी में 810, गरियाबंद में 482, जशपुर में 335, सूरजपुर में 329, रायपुर में 242, जांजगीर में 104, कांकेर में 65, बिलासपुर में 47, बालोद में 39, बेमेतरा में 33, बलरामपुर में 23, अंबिकापुर में 14, दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में 12 कैंसर की स्क्रीनिंग की गई है. 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 7 'खेलो इंडिया सेंटर', खिलाड़ी ले सकेंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कोचों से ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget