एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Firing: CRPF जवान ने AK-47 से अपने ही साथियों पर की फायरिंग, 4 जवानों की मौत, 3 घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी. इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं.

CRPF Constable Opens Fire: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले में बड़ी घटना घटी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के शिविर में एक जवान ने अपने ही साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. फायरिंग में सीरआरपीएफ के चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग का मामला मरईगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिंगनपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर का है.

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शिविर में जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली चला दी है. उन्होंने बताया कि इस घटना में चार जवानों धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई है. इसके अलावा तीन अन्य जवान धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा घायल हो गए हैं.

AK-47 से की फायरिंग
सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.15 बजे जवान रितेश ने विवाद के बाद अपनी एके—47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी. इस घटना में सात जवान घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंच गए. अधिकारियों और जवानों ने आरोपी जवान को पकड़ा तथा घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम​ जिले के अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन जवानों का इलाज किया जा रहा है.

आरोपी जवान से पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है. उससे पूछताछ के बाद घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी.

सीएम बघेल ने जताया दुख
वही, इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है. उन्होंने घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Gold-Silver Price Today: छठ पर बहुत महंगा हुआ सोना, चांदी सस्ती, जानें लखनऊ, कानुपर में क्या है गोल्ड का भाव

Lucknow News: PM मोदी और CM योगी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कार्रवाई में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget