एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मोहन मरकाम के बाद कौन होगा नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष? रेस में हैं ये नाम

Chhattisgarh congress News: मोहन मरकाम का कार्यकाल पूरा हो गया है, ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सरगुजा या बस्तर से किसी का नाम तय हो सकता है. किसी युवा नेता को मौका मिलने की भी संभावना है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की संभावनाएं तेज हो चली है. वहीं मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है. ऐसे में चुनाव से पहले पार्टी नए अध्यक्ष के साथ चुनावी मैदान में उतर सकती है. हालांकि मोहन मरकाम के रिपीट होने को लेकर चांसेस बहुत कम बताए जा रहे हैं. क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और संगठन के अध्यक्ष मोहन मरकाम के बीच आपसी तालमेल को लेकर भी लंबे समय से गर्माहट बनी रही है.

ऐसे में इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी नए चेहरे को देने के कयास लगाये जा रहे हैं. वहीं प्रदेश अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी के घोषणा के अनुसार आदिवासी नेताओं में से ही किसी एक को कमान मिल सकती है. इसमें बस्तर के कुछ नेताओं का नाम भी काफी चर्चा में है. चार से भी ज्यादा बस्तर के नेता प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं.

इन दो नेताओ के नाम पर बन सकती है सहमति

प्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है और ऐसे में कांग्रेस अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. वर्तमान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम राहुल गांधी के पसंदीदा बताए जाते हैं. उस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उनके संबंध भी बेहतर थे, जिस वजह से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिला था. इसके साथ ही साल 2018 में राहुल गांधी ने अपना चुनावी आगाज बस्तर से ही किया था. इसलिए आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर पहले से ही कांग्रेस संगठन में एकमत थी. अब जब मोहन मरकाम का कार्यकाल पूरा हो गया है, ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सरगुजा या बस्तर से किसी का नाम तय हो सकता है. छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से मंत्री अमरजीत भगत को मुख्यमंत्री का पसंदीदा चेहरा माना जा रहा है. वहीं बस्तर से भी वर्तमान सांसद दीपक बैज और शिशुपाल सोरी के साथ शंकर सोढ़ी का नाम भी चर्चा में है. 

युवाओं को मिल सकता है मौका

बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में बस्तर के शंकर सोढ़ी, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी का नाम भी शामिल है. दरअसल हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाअधिवेशन में पार्टी ने कई संविधान संशोधन किए हैं. इनमें सबसे मुख्य संशोधन संगठन के पदों को लेकर हुआ. ताजा संशोधन के अनुसार पार्टी में 50 साल से कम उम्र के लोग 50 फीसदी पदों पर काबिज होंगे. ऐसे में इस बात की भी संभावना बढ़ रही है कि किसी युवा नेता को प्रदेश संगठन की कमान कांग्रेस में मिल सकती है.

इसे लेकर बस्तर के सांसद दीपक बैज का नाम काफी चर्चा में है. दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में बस्तर लोकसभा के सांसद हैं. वहीं राहुल गांधी के काफी पसंदीदा नेताओं में भी जाने जाते हैं. हालांकि पीसीसी सदस्यों से मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा से मंत्री अमरजीत भगत और बस्तर के सांसद दीपक बैज का नाम ही प्रदेश अध्यक्ष के लिए काफी चर्चा में है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: एक अप्रैल से 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता शुरू, किसे मिलेगा और किसे नहीं? पहले जान लें ये जरूरी शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget