एक्सप्लोरर

नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी तीन गोलियां

Narayanpur News: कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सोमवार को नारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें तीन गोलियां मारी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सोमवार (13 मई) को नारायणपुर बखरुपारा में नारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक तीन गोली विक्रम बैस को मारी, जिसमें एक गोली विक्रम बैस के सिर में दूसरी उनके गोली पेट और तीसरी गोली सीने में लगी.

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस नेता को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इस पूरे घटना की पुष्टि की. विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे. विक्रम बैस नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप के काफी करीबी माने जाते थे और नारायणपुर के एक बड़े व्यापारी होने के साथ मालक परिवहन संघ के सचिव भी थे. 

नक्सली एंगल से भी हो रही है जांच
नारायणपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि नारायणपुर पुलिस ने इस हत्या की नक्सली एंगल से भी जांच कर रही है. वहीं हत्या की जानकारी मिलने पर नारायणपुर के कांग्रेसी नेताओं और परिवहन संघ के सदस्यों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस हत्या की हर एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल अब तक प्रारंभिक जांच में किन हमलावरों ने विक्रम बैस को गोली मारी इसका पता नहीं चल सका है. 

वहीं नक्सली द्वारा क्या विक्रम बैस को धमकी दी गई थी या फिर किसी से आपसी रंजिश थी. इन सभी एंगल से इस हत्या की पुलिस जांच कर रही है. इसके साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. एसपी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावर दो बाइक पर सवार थे. वहीं शहर के बखरू पारा इलाके में जब विक्रम बैस बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मारी. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले. 

ये भी पढ़ें: धमतरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी मंगल मड़काम ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget