एक्सप्लोरर

Ramesh Warlyani News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन डॉक्टरों के सलाह पर वर्ल्यानी को दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था.

Congress Leader Ramesh Warlyani Died: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन हो गया है. रमेश वर्ल्यानी को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था. रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में शोक की लहर है. इससे पहले दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें रायपुर से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था.
 
दरअसल रमेश वर्ल्यानी को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन डॉक्टरों के सलाह पर वर्ल्यानी को दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था. आपको बता दें कि 1977 में रायपुर ग्रामीण से समाजवादी पार्टी से रमेश वर्ल्यानी विधायक रह चुके थे. वे 1980 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इसके बाद कांग्रेस में कई जिम्मेदार पदों पर रहे. रमेश वर्ल्यानी आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे.
 
आज होगा अंतिम संस्कार
 
परिजनों के मुताबिक रमेश वर्ल्यानी का पार्थिव शरीर रविवार रात रायपुर पहुंचा. उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर उनके निवास टैगोर नगर से मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचेगी. इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं.
 
सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक
 
रमेश वर्ल्यानी के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया है. सीएम ने ट्विटर पर लिखा "पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी जी का निधन शोक संतप्त करने वाला है. वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे. मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और अब भी उनसे समय समय पर सलाह मशविरा करता रहा. ईश्वर उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:"
 
 
ये भी पढ़ें-
 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget