एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: होली की शुभकामनाओं के बीच सीएम साय का भूपेश बघेल पर वार, 'जस करनी, तस भरनी तो...'

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय होली का जश्न मनाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र और गृह क्षेत्र जा रहे हैं. इससे पहले रविवार को उन्होंने रायपुर में होली का जश्न मनाया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने होली (Holi) से एक दिन पहले रविवार को पत्रकारों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं तो दी हीं साथ ही महादेव सट्टा ऐप (Mahadev App) को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर निशाना साधने से नहीं चूके और कहा कि जो जैसा करता है उसे वैसा भरना पड़ता है. 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा, ''पूरे छत्तीसगढ़ वासियों की होलिका दहन और होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं. ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है. इस त्योहार में दुश्मन भी गले मिलते हैं. लोग छोटी-मोटी दुश्मनी भूलकर आगे चलते हैं. प्रदेश वासियों से आग्रह है कि शांतिपूर्वक मनाएं.''

पाक साफ हैं तो क्यों डर रहे- सीएम साय
सीएम साय ने आगे बघेल पर तंज कसते हुए कहा, '' 508 करोड़ रुपये का आरोप हमारा नहीं बल्कि एजेंसी का है. पूर्व सीएम अगर पाक साफ हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर उन्होंने कुछ किया है तो जस करनी तस भरनी तो होता ही है.'' एक दिन पहले ही सीएम साय ने कांकेर के दौरे पर कहा था कि ''छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री पर 508 करोड़ प्रोटेक्शन मनी घूस लेने के आरोप पर एफआईआर दर्ज़ हुई है. यह छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है. हम सबको मिलकर कांग्रेस को सबक सिखाना होगा.''

कांग्रेस ने कवासी लखमा को टिकट दिया है. इस पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा, ''कांग्रेस में प्रत्याशी नहीं मिल रहा. मिला हुआ टिकट नहीं ले रहे तो कवासी लखमा को बली का बकरा बना रहे हैं.'' 

कर्मचारियों संग सीएम साय ने मनाया होली का जश्न
छत्तीसगढ़ के सीएम ने रविवार को राजधानी रायपुर में अपने आवास पर होली का जश्न मनाया. इस दौरान वह अपने सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को रंग लगाते हुए देखे गए. सीएम ने अपने आगे के कार्यक्रम के बारे में भी बताया. सीएम साय ने कहा, ''हम अपने क्षेत्र कुनकुरी जा रहे हैं. जशपुर में होली मिलन का कार्यक्रम होगा. गृह ग्राम में पूरे क्षेत्र वासियों के साथ कल होली मिलन का कार्यक्रम रहेगा.''

ये भी पढ़ेंHappy Holi 2024: छत्तीसगढ़ के आदिवासी इस खास रंग से खेलते हैं होली, स्थानीय देवी-देवताओं से जुड़ी है ये सैकड़ों साल पुरानी परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget