एक्सप्लोरर

सीएम विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त की जारी, महिलाओं को दी तीजा-पोरा की बधाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने सोमवार को महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त जारी की. साथ ही उन्होंने राज्य की महिलाओं को पारंपरिक त्यौहार तीजा-पोरा की बधाई दी है.

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आवास पर सोमवार को राज्य का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोरा धूमधाम से मनाया गया. ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ के भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं.

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त के रूप में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए. इस दौरान सीएम की ओर से कुल 653 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. इस योजना के तहत राज्य में अब तक 4578 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.


सीएम विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त की जारी, महिलाओं को दी तीजा-पोरा की बधाई

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत करते हुए महिलाओं को पोषण माह की शपथ भी दिलाई साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर सीएम ने पत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की. सीएम ने सभी को तीजा की बधाई दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजा मनाने आईं माता, बहनों को बधाई दी. 
उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशहाली का अवसर है. मेरे बुलावे पर प्रदेश के सभी जिलों से बहनें यहां आईं हैं, मैं आप सभी का स्वागत करता हूं. तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ शिव-पार्वती की पूजा करती हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी कर दी है. हम हर माह के पहले हफ्ते में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ये राशि ट्रांसफर की जाती है.  

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी महिलाओं को त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है. वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तीजा, पोरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी तीजा, पोरा मनाने अपने बड़े भैया के घर आए हैं.  राजवाड़े ने कहा प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने से महिलाओं में आत्मविश्वास जगा है. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज बहनों को एक-एक हजार रुपये मिल गया है, उनके चेहरे पर ख़ुशी दिख रही है.

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ के लोक कवि स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के गीत ’मैं छत्तीसगढ़ के माटी औ’ गाकर मधुर प्रस्तुति दी. इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, अनुज शर्मा, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू,  इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के बाद दो शिशुओं की मौत! टीएस सिंह देव ने की जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget