एक्सप्लोरर

सीएम विष्णु देव साय ने 7 आवासीय परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कितने आवास बनाए जाएंगे?

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'अटल विहार योजना' के तहत 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया है. ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के आवास बनाए जाएंगे.

Vishnu Deo Sai News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को ‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजना’ का शुभारंभ किया. इस परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण द्वारा 1,650 आवास बनाए जाएंगे. इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस भवनों में 80,000 रुपये और एलआईजी भवनों में 40,000 रुपये की सब्सिडी भी सरकार देगी.

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में "अटल विहार योजना" के अंतर्गत इस परियोजना का शुभारंभ हुआ है. मुख्यमंत्री साय ने जिन आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया, उनके तहत 7 विभिन्न स्थानों पर ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के आवास बनाए जाएंगे.

लगभग 300 करोड़ की लागत से इस परियोजना के तहत 1,650 मकान बनाए जाएंगे. इनमें ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के 1452 आवास और एमआईजी श्रेणी के 200 आवास बनाए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में आवासहीन और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को घर उपलब्ध कराने के लिए 'अटल विहार योजना‘ की शुरुआत की गई. इसके तहत हाउसिंग बोर्ड द्वारा 50 हजार भवनों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल विहार योजना के लिए हाउसिंग बोर्ड द्वारा एक रुपये प्रति वर्ग फुट पर भूमि उपलब्ध कराई जा रही है. इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं.

इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस भवनों में 80,000 रुपए और एलआईजी भवनों में 40,000 रुपए अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा. बता दें कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा नियमित भवनों को फ्री होल्ड करने की योजना साल 2012 में शुरू की गई थी. हाल ही में राज्य सरकार ने लोगों की मांग को वरियता देते हुए 26 नवंबर 2024 को हुई कैबिनेट बैठक में फ्री होल्ड किए जा रहे भवनों में डायवर्जन शुल्क और जुर्माने में 100 फीसद की छूट प्रदान की थी.

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh: धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने पर शख्स ने की आत्महत्या, पत्नी सहित चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget