एक्सप्लोरर

Raipur News: 'हर मस्जिद में शिवलिंग न देखें' वाले मोहन भागवत के बयान पर सीएम बघेल ने पूछ दिया ये सवाल

Bhupesh Baghel Slams BJP Over Mohan Bhagwat's Statement: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संहिष्णुता वाले बयान पर बीजेपी को घेरा है.

Bhupesh Baghel on Mohan Bhagwat Statement: आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने कहा है कि हर मस्जिद (Masjid) में शिवलिंग (Shiva Linga) ढूंढने की आवश्यकता नहीं है. इस पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का बयान सामने आया है. भूपेश बघेल ने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) का हवाला देकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है. उन्होंने कहा, ''कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) और हिंदू (Hindu) मारे जा रहें और बीजेपी मौन क्यों है?''

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर हेलीपैड से कांकेर जिले के लिए रवाना हो रहे थे. इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा, ''धारा 370 का ढिंढोरा पीट रहे थे, 370 हट गया, जम्मू कश्मीर को तीन टुकड़ों में बांट डाले, आज कश्मीरी पंडित और हिंदू मारे जा रहे हैं, इसके लिए जिम्मेदार कौन है? इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? कल जम्मू में हिंदू कर्मचारियों ने रैली निकाली, वहां जाना नहीं चाहते, इसके बारे में भारत सरकार को बोलना चाहिए. लोगों को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रहे? हिंदू मारे जा रहे हैं भाजपा मौन क्यों है?''

सीएम बघेल बोले- बीजेपी का जहां बहुमत नहीं, वहां खरीद-फरोख्त करती है

राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा और राजस्थान में बनी परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ''बीजेपी का काम है, जहां बहुमत नहीं होना वहां खरीद-फरोख्त करना. धन बल, छल बल के साथ चुनाव जीतने की कोशिश करना है. बीजेपी यही करती रही है.'' हरियाणा से कांग्रेस विधायकों के रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रायपुर में उनका प्रशिक्षण चल रहा है, सब ठीक है.

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2022: कांग्रेस के राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

हेलीकॉप्टर से कांकेर रवाना हुए सीएम

आज (3 जून) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रवाना हो गए. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात अभियान 4 मई से प्रारंभ हुआ है. मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में 4 मई से 11 मई तक सरगुजा संभाग की 7 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया. इसके बाद वे द्वितीय चरण में 18 से 20 मई तक बस्तर संभाग की तीन विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहे. इसके बाद वह 23 से 28 मई तक बस्तर संभाग के 6 विधानसभा  क्षेत्रों के दौरे पर रहे. मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 9 जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh News: हरियाणा के कांग्रेस विधायकों के रायपुर पहुंचते ही हमलावर हुई BJP, सीएम बघेल को बताया 'ATM और इंतजाम अली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget