एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर CM भूपेश बघेल का पीयूष गोयल पर निशाना, कहा- दिमाग में चुनावी कीड़ा...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मणिपुर हिंसा की तुलना छत्तीसगढ़ से कर दी है. इसपर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भड़क गए है. उन्होंने पीयूष गोयल पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दे दिया है.

Chhattisgarh News: मणिपुर( Manipur violence) में लगी हिंसा में आग से पूरे देश की राजनीति में धुआं उठ रहा है. विपक्ष मोदी सरकार(Modi government) को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. संसद में पक्ष विपक्ष में जमकर बहस हो रही है. इसका असर बाहर भी दिखाई दे रहा है. पीएम मोदी (PM Modi)से लेकर केंद्रीय मंत्री विपक्षी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है. इसी बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. इसपर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM Bhupesh Baghel) भड़क गए है. उन्होंने कहा कि उनके दिमान में राजनीति का कीड़ा कुलबुला रहा है.

मणिपुर हिंसा छत्तीसगढ़ से तुलना पर सीएम का बड़ा बयान
दरअसल मंगलवार रात को सीएम हाउस में कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई. इसके बाद जब सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए मणिपुर के मामले छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए जा रहे सावला उन्होंने कहा कि घटना किसी भी प्रदेश में घट सकती है. लेकिन उसके बाद सरकार ने निर्णय क्या लिया ये भी महत्वपूर्ण है. मणिपुर की घटना को दबाने के लिए, क्या बीजेपी मणिपुर में अपनी नाकामी छुपाने के लिए? आप कभी राजस्थान का और कभी छत्तीसगढ़ का नाम ले रहे है. वो भी ऐसे प्रदेश का जो इलेक्शन स्टेट है और दूसरे राज्यों का आपने नाम नहीं लिया लेकिन इसका मतलब ये है कि आपके दिमाग में चुनाव का कीड़ा कुलबुला रहा है. इसके चलते आप छत्तीसगढ़ की तुलना मणिपुर से कर रहे है. 

सीएम ने कहा केंद्र सरकार स्थिति को डायवर्ट करने की कोशिश कर रही
सीएम भूपेश बघेल ने इसके आगे मणिपुर राज्यपाल के बयान पर कहा कि अनुसुइया उइके जी यहां (Chhattisgarh)की राज्यपाल थी, अभी मणिपुर की राज्यपाल है. उन्होंने कहा है 50 हजार लोग मणिपुर छोड़ चुके है. 100 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है. सैकड़ों घर जला दिए गए है. महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है. सामूहिक रूप से घटनाएं घट रही है. सीएम ने इस बयान के आधार पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद में बैठी अनुसुइया उइके जी ये बात कह रहीं है तो केंद्र सरकार स्थिति को डायवर्ट करने की कोशिश मत करिए. जो गलतियां है उसे स्वीकार करिए. सुधार का प्रयास करिए. 

पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री ने गैर बीजेपी शासित राज्यों पर साधा था निशाना 
गौरतलब है कि मगलवार को संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए गई बीजेपी शासित राज्यों की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसी भी बहन,किसी भी बेटी या किसी भी महिला से दुर्व्यवहार होना बेहद दुर्भगायपूर्ण स्थिति है.इसके आगे उन्होंने कहा कि हमारी बहनों और महिलाओं के साथ जिस तरह की प्रताड़ना और दुर्व्यवहार राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हो रहा है. तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में हो रहा है. वह भी उतना ही दुर्भग्यपूर्ण है.इससे पहले लोकसभा के मानसून सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने भी मणिपुर हिंसा पर अपनी पीड़ा बताते हुए गैर बीजेपी शासित राज्यों की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा था. इसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ का उन्होंने जिक्र किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
Chhattisgarh: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी
छत्तीसगढ़: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget