एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब मामला, पुल के नीचे जहां बहता है पानी वहां बाउंड्री बना रहे थे रसूखदार

Chhattisgarh News: जब प्रशासन से इस बात की शिकायत की गई तो कहा गया कि अगर मामले में दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी. मामला जशपुर ज़िले के कुनकरी-गिनाबहार मार्ग पर एक नाले से जुड़ा है.

Jashpur News: सरगुजा ज़िला में ज़मीन पर क़ब्ज़े के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं. इनमें कुछ में कार्रवाई हुई तो कुछ अब भी प्रशासनिक जांच के नाम पर फ़ाइलों में दबे हैं. लेकिन इसी बीच ज़मीन पर क़ब्ज़े का अजीबोग़रीब मामला सामने आया है. इसमें एक शख्स ने पुलिया के नीचे ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया है. मामला क़ब्ज़े तक ही सीमित नहीं है . क़ब्ज़ाधारी ने उस पर घर और बाउंड्री का काम भी शुरू कर दिया है. साथ ही पुल के नींव के पास कुंआ खोदकर पुल को कमजोर करने का प्रयास किया है. इधर मामला प्रकाश में आने के बाद कुंभकर्णी नींद में सो रहे प्रशासनिक अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है. 

जहां बहती है मुख्यधारा वहां हो रहा है निर्माण

जशपुर ज़िले के कुनकरी-गिनाबहार मार्ग पर बंदराखसरा नाम का नाला है. इस नाले में आने जाने को आसान बनाने के लिए कुछ ही साल पहले छत्तीसगढ़ सेतु निगम द्वारा करोड़ों का पुल निर्माण किया गया है. पुल निर्माण के साथ ही इलाक़े के एक रसूखदार सख्स ने पुल के बग़ल की ज़मीन पर मालिकाना हक़ दिखाते हुए ज़मीन को समतल कराया और उस पर क़ब्ज़ा कर लिया. लेकिन मामला वहीं तक नहीं सिमटा. उस शख्स ने पुल के बग़ल की ज़मीन के साथ पुल के नीचे की ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया और अब उसमें घर और बाउंड्री का निर्माण करा रहा है. साथ ही पुल के पिलर के पास ही उसमें एक कुंए का निर्माण करा दिया. जिससे पुल के क्षतिग्रस्त होने का ख़तरा भी मंडराने लगा है. ग़ौरतलब है पुल के नीचे जिस स्थान पर निर्माण कराया जा रहा है वहां पर गर्मी के दिन छोड़कर बांकी दिनों में नाले की मुख्यधारा बहती है.

क़ब्ज़े से जल भराव की संभावना 

नाले की ज़मीन पर इस तरह के क़ब्ज़े को लेकर स्थानिय लोगों में नाराज़गी है.  उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. स्थानिय लोगों के मुताबिक़ नाले में इस तरह के कमरों और बाउंड्री के निर्माण की वजह से बारिश के दिन में आफ़त आ सकती है. गांव वालों के मुताबिक़ निर्माण की वजह से बरसात के दिनों में जल बहाव ठीक ढंग से नहीं हो पाएगा. आस पास जलभराव या बाढ़ की समस्या भी आ सकती है.

तहसीलदार ने मीडिया को बताया कि उनको किसी नागरिक ने इस बात की सूचना दी है और व्हाट्सएप के माध्यम से कुछ फ़ोटोग्राफ़ भी भेजे हैं कि पुल के नीचे अजीत कुमार जैन नाम व्यक्ति द्वारा पिलर के पास एक कुंआ खोदा गया है. एक गोदाम और कमरे का निर्माण कराया जा रहा है. इस सूचना पर कुनकुरी के राजस्व निरीक्षक को मौक़े पर भेजा गया और निर्माण में स्थगन लेते हुए तहसीलदार ने बताया कि कब्जेधारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ भू राज्य संहिता 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनको मामले में जवाब देने के लिए न्यायालय बुलाया गया है. तहसीलदार ने कहा कि जैन के द्वारा ये बहुत बड़ा दुस्साहस है. इसलिए मामले की जांच कराने पर अगर वो दोषी पाए जाते हैं तो उनके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराकर क़ानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget