एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Ministers Portfolio: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें- किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

Chhattisgarh Ministers Portfolio News: छत्तीसगढ़ में 22 दिसंबर को शपथ हुआ था. अब साल खत्म होने से पहले साय सरकार के मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की कैबिनेट के मंत्रियों के विभागो का बंटवारा हो गया है. 22 दिसंबर को शपथ के बाद मंत्रियों के विभागो के बंटवारे का इंतजार शुक्रवार (29 दिसंबर) को पूरा हो गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास सामान्य प्रशासन ,खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर (आबकारी), परिवहन विभाग अपने पास रख रहे है. इसके अलावा अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए है वो भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेगा.

दरअसल शुक्रवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के विभागो की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें दोनो डिप्टी सीएम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग का मंत्री बनाया गया है. दूसरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह मंत्री बनाया गया है.इसके साथ पंचायत और ग्रामीण विकास,तकनीकी शिक्षा और रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है.

बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा मंत्री बनाया गया

इसी तरह पूर्व मंत्रियों की बात करें तो बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य,धार्मिक न्यास और धर्मस्व,पर्यटन और संस्कृति विभाग का मंत्री बनाया गया है.रामविचार नेताम को कृषि मंत्री के साथ आदिम जाति विकास,अनुसूचित जाति विकास,पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है. दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है. केदार कश्यप को वन मंत्री बनाया गया है. इसके साथ जल संसाधन, कौशल विकास प्राधिकरण विभाग का मंत्री बनाया गया है.

टंक राम वर्मा को खेल मंत्री बनाया गया

लखनलाल देवांगन को वाणिज्य और उद्योग मंत्री बनाया गया है. वहीं श्यामबिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य और परिवहन कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विकास और सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है. पूर्व कलेक्टर को ओपी चौधरी को वित्त मंत्री बनाया गया, इसके साथ वाणिज्य कर,आवास और पर्यावरण, योजना आर्थिक और संख्याकी विभाग मंत्री बनाया गया है. लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है और टंक राम वर्मा को खेल मंत्री बनाया गया है, इसके साथ राज्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget