एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Budget 2023 Highlights: बेरोजगारी भत्ते, मानदेय बढ़ाने समेत CM बघेल ने किए कई बड़े एलान, रमन सिंह बोले- पूरे प्रदेश को किया निराश

CG Budget 2023 Announcement Highlights: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं की हैं. हालांकि बजट को बीजेपी नेताओं ने चुनावी लॉलीपॉप बताया है.

Key Events
Chhattisgarh Budget 2023 Live Updates Chhattisgarh Budget Announcement Highlights CM Bhupesh Baghel Chhattisgarh Budget 2023 Highlights: बेरोजगारी भत्ते, मानदेय बढ़ाने समेत CM बघेल ने किए कई बड़े एलान, रमन सिंह बोले- पूरे प्रदेश को किया निराश
विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री और सीएम भूपेश बघेल (फोटो क्रेडिट: Twitter, @bhupeshbaghel )

Background

Chhattisgarh Budget 2023 Highlights: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पांचवीं बार राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने जा रहे हैं. सोमवार दोपहर 12 बजे सीएम बघेल बजट भाषण शुरू करेंगे.राज्य के करीब 3 करोड़ लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं. गौरतलब है कि यह बजट मुख्यमंत्री बघेल के कार्यकाल का अंतिम बजट है इसलिए इस बजट को कई मायनों में अहम माना जा रहा है.

लोगों को इस बार के बजट से ज्यादा उम्मीदें इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस ने इस बजट को भरोसे का बजट बताया है. राज्य के लाखों अनियमित कर्मचारी नियमितीकरण को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं तो वहीं वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारी भी बजट पर पूरी नजर बनाए हुए हैं.

बजट में ये हो सकता है खास

मुख्यमंत्री बघेल के मुताबिक इस बार बजट में युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है. इस साल बजट में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान हो सकता है, जो कि राज्य के लाखों शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा आर्थिक सहयोग हो सकता है. साथ ही छत्तीसगढ़ में पेश होने वाले इस बजट में महंगाई कंट्रोल करने का भी प्रावधान हो सकता है. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश ने एक वीडियो संदेश जारी किया था.

छत्तीसगढ़ का बजट ‘भरोसे’ का बजट

इस वीडियो में सीएम बघेल ने बजट को लेकर कहा था कि हमने सरकार बनते ही महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्प और न्याय की नीति को आकार देना शुरू कर दिया था. यह प्रदेशवासियों के भरोसे का परिणाम है कि देशभर में मंदी होने के   भी छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक हैं. सीएम बघेल ने ये भी दावा किया था कि सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है और सोमवार को छत्तीसगढ़ के ‘भरोसे’ का बजट पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Budget 2023: सीएम भूपेश बघेल आज पेश करेंगे अपने कार्यकाल का 5वां बजट, जानिए किसे क्या मिलेगा?

16:27 PM (IST)  •  06 Mar 2023

बजट पर डॉ रमन सिंह बोले- पूरे प्रदेश को निराश किया  

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बजट पर कहा है कि “कांग्रेसी कुशासन के अंतिम बजट में दाऊ @bhupeshbaghel ने पूरे प्रदेश को निराश किया है. इस बजट से छत्तीसगढ़ को बहुत उम्मीद थी लेकिन आज जन-उत्थान और विकास की रूपरेखा निर्धारित करने में यह सरकार विफल साबित हुई है. यह बजट सिर्फ चुनाव पर आधारित है, जिससे आम जनता को कोई लाभ नहीं होगा.” 

15:49 PM (IST)  •  06 Mar 2023

छत्तीसगढ़ के चार जिलों में खोले जाएंगे नए मेडिकल कॉलेज

छत्तीसगढ़ के चार जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. मनेन्द्रगढ़, गीदम, जांजगीर चांपा और कबीरधाम जिले में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जायेगी. बजट में इसके लिए 200 करोड़ का प्रावधान है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget