एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: जान जोखिम में डाल उफनते नाले को पार कर स्कूल जा रह बच्चे, पुल बनाने की मांग पर प्रशासन खामोश

कोंडागाँव जिले के धनोरा और भाटागांव के बीच नाला में पुल नहीं बनने से स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर नाला को पार कर स्कूल जाने को मजबूर हो रहे हैं लगातार नाला का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है..

Kondagoan News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल जनपद पंचायत के धनौरा और भाटगांव के बीच बारिश के दिनों में जान जोखिम में डाल स्कूली छात्र नाला पार कर स्कूल जाने को मजबूर हो रहे हैं. बारिश की वजह से नाला लबालब पानी से भरा हुआ है. ऐसे में स्कूल जाने के लिए केवल एक ही रास्ता है, और बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर इस नाला को पार कर स्कूल आना जाना कर रहे हैं.

बच्चों के घुटनों तक नाला का पानी आ गया है, और ग्रामीणों ने बताया कि तेजी से नाला का जलस्तर भी बढ़ रहा है. वहीं लंबे समय से आसपास के ग्रामीण इस नाला में पूल बनाने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं. बावजूद इसके अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिसके चलते स्कूली छात्रों के साथ-साथ गांव वाले भी जान जोखिम में डाल इस नाला को पारकर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं.

ग्रामीण सालो से कर रहे पुल बनाने की मांग

दरअसल, धनोरा से भाटागांव के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत डामर सड़क बनाया गया है, और इस मार्ग के बीच एक बड़ा नाला पड़ता है. जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने लंबे समय से इस नाले को ऐसे ही छोड़ दिया है जिस वजह से बारिश के मौसम में यह नाला लबालब पानी से भरा हुआ रहता है, और नाला में बाढ़ आ जाती है. कई बार दोनों गांव के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से इस नाले में पुल बनाने की मांग की है. लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

वहीं स्कूली बच्चों का कहना है कि स्कूल जाने के लिए केवल यह एक ही रास्ता है. ऐसे में मजबूरन उन्हें नाला को पार कर ही स्कूल जाना पड़ता है. कई बार जब नाला में जलस्तर बढ़ जाता है तो 20 से 25 दिनों तक इस क्षेत्र के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं. शिक्षकों का भी कहना है कि स्कूल से भी विभाग को लिखित में आवेदन किया गया है कि नाला में जल्द से जल्द पुल बनाया जाए, क्योंकि हर साल बारिश के मौसम में इस क्षेत्र में रहने वाले  छात्रों की स्कूल आने की संख्या कम हो जाती है. बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में कई बार हादसा भी हो चुका है, और एक ग्रामीण को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है. बावजूद इसके शासन-प्रशासन इसके लिए बिल्कुल गंभीर नहीं है, और मजबूरन स्कूली छात्रों के साथ-साथ गांव वालों को भी जान जोखिम में डालकर उफनते नाला को पार करना पड़ता है.

PMGSY विभाग के द्वारा बनाया जाना है पुल

इस मामले में कोंडागांव के कलेक्टर दीपक सोनी का कहना है कि भाटागांव से धनोरा के बीच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क बनाया गया है. पीएमजीएसवाई के तहत ही इस मार्ग में बीच में पड़ने वाले नाला में पूल बनाया जाना है, लेकिन अब तक कुल क्यों नहीं बनाया गया है. इसके कारणों का भी पता लगाया जा रहा हैं. साथ ही  बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है और जलस्तर बढ़ने पर नाला को आर पार करने के लिए मनाही की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, पटना में हेल्पलाइन नंबर जारी, छात्र परेशान
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, पटना में हेल्पलाइन नंबर जारी, छात्र परेशान
Korba News: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
कोरबा: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
Bastar News: बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget