एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद BJP निगम सरकार बदलने की तैयारी! रायपुर मेयर का आया बड़ा बयान

Chhattisgarh News: रायपुर मेयर ऐजाज ढेबर का दावा है कि बीजेपी के कई पार्षदों से उनके संपर्क हैं और वो निगम सरकार को अपना समर्थन देने के लिए भी तैयार हैं. जल्द ही एक उपचुनाव शहर में होगा. 

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बदलने के बाद बीजेपी नगर निगम सरकार भी बदलने की तैयारी में है. रायपुर और कोरबा नगर निगम में महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है. इससे रायपुर में मेयर ऐजाज ढेबर की कुर्सी खतरें में आ गई है. इस मामले में महापौर मंगलवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अविश्वास प्रस्ताव के हलचल पर बयान दिया है. उन्होंने बहुमत के साथ बीजेपी के पार्षद को भी अपने संपर्क में होना बताया है.

रायपुर और कोरबा नगर निगम में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
दरअसल, 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब बीजेपी की निगम सरकार पर भी नजरें टिकी हुई हैं. इसको लेकर बीजेपी पार्षद दल में मीटिंग भी की है. इस हलचल पर मेयर ऐजाज ढेबर ने मंगलवार रात में मीडिया से बातचीत करते हुए इसे जबरदस्ती माहौल बनाने का आरोप लगाया है और दावा किया है कि जबकि हमारे 39 पार्षद एकजुट हैं और हम पूर्ण बहुमत में हैं. 

जहां तक बात है प्रस्ताव को लाने कि तो भाजपा के कहने भर से यह अविश्वास प्रस्ताव नहीं आएगा. इसके भी कुछ नियम कायदे होते हैं.तो आप मान सकते हैं कि इस प्रस्ताव के नाम पर भाजपा वाले ख्याली पुलाव बांट रहे हैं और खा रहे है.

रायपुर मेयर ने कहा बीजेपी के कई पार्षद मेरे संपर्क में है
इसके बाद मेयर ऐजाज ढेबर ने बड़ा दावा किया कि बीजेपी के कई पार्षद खुद मेरे संपर्क में हैं और हमारी निगम सरकार को अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं तो किस मुंह से बीजेपी वाले अविश्वास प्रस्ताव की बात कर रहे हैं. इसके अलावा मेयर ने ये भी दावा किया है कि एक बीजेपी पार्षद का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है, समय आने पर उसका खुलासा करूंगा और जल्द ही एक उपचुनाव शहर में होगा. 

रायपुर की तरह कोरबा में भी निगम सरकार बदलने की तैयारी 
उधर रायपुर की तरह कोरबा नगर निगम में कांग्रेस के मेयर को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाने के लिए हलचल तेज हो गई है. आपको बता दें कि अगस्त महीने में 30 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव कलेक्टर को सौंपा है. अब राज्य में बीजेपी सरकार बनने पर फिर से इस प्रस्ताव पर बीजेपी पार्षद दल दोबारा पत्राचार करने की तैयारी में है. बीजेपी पार्षद दल का दावा है कि उनके संपर्क में 40 से 45 पार्षद हैं. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: BJP प्रत्याशी को जिताने के लए दिन-रात एक किया लेकिन मिली हार, मायूस होकर कार्यकर्ता ने मुंडवा लिया आधा सिर, गांव भर में घूमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget