एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा फेरबदल, मंत्री का विरोध करने वाले BJYM अध्यक्ष को लगा तगड़ा झटका

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी में संगठन के हर मोर्चे की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से आठ मंत्रियों को अगल अगल मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बड़ा फेरबदल किया गया. प्रदेश कार्यकारिणी में 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. वित्त मंत्री ओ पी चौधरी पर सवाल खड़े करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) रवि भगत को हटा दिया गया है. भगत की जगह राहुल योजराज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. विभा अवस्थी को प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है. संतोष पांडे को मुख्य प्रवक्ता और हेमंत पाणिग्रही को प्रदेश मीडिया संयोजक बनाया गया है.

4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव शामिल

छत्तीसगढ़ के संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं. संगठन के हर मोर्चे की सहभागिता बढ़ाने के मकसद से 8 मंत्रियों को अगल अगल मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संगठन के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को ओर मजबूत करने और आने वाले चुनावों की तैयारियों के मकसद से नियुक्तियां की गई हैं.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विरोध भगत को पड़ा महंगा

प्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक विस्तार के बीच सबसे बड़ा झटका भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को लगा है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी  की नीतियों पर खुलकर सवाल उठाने और सोशल मीडिया पर डीएमएफ (जिला खनिज निधि) को लेकर वीडियो पोस्ट करने वाले रवि भगत को उनके पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह राहुल योगराज टिकरिहा को नया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

रवि भगत को कारण बताओ नोटिस

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया. नोटिस में सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई हो सकती है.

रवि भगत लंबे समय से बीजेपी युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं और उन्हें जुझारू और संघर्षशील नेता के तौर पर जाना जाता है. हाल ही में भगत ने सोशल मीडिया वीडियो के डालकर डीएमएफ राशि को गांवों में सड़क, पेयजल और अन्य विकास कार्यों में खर्च करने की मांग की थी. जिसके चलते रवि भगत को पद से हटा दिया गया है.

भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रदेश बीजेपी की नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एकाउंट X पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है.  भूपेश ने लिखा कि रवि भगत ने अडानी से लेकर DMF और  CSR में हो रहे भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए थे. इसलिए उनपर एक्शन लिया गया.भुपेश ने आगे लिखा कि एक आदिवासी नेता को ये संदेश दिया गया है कि जो अडानी की टीम के खिलाफ बोलेगा उसे कीमत चुकानी पड़ेगी. भुपेश ने आगे लिखा कि आदिवासियों की जल , जंगल और ज़मीन छीनने के बाद अब बीजेपी आदिवासीयों का नेतृत्व छीन रही है.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget