एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में 17 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 9 पर था कुल 24 लाख का इनाम

Chhattisgarh Naxal Surrender: बीजापुर में 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें से 9 पर कुल 24 लाख का इनाम था. सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं.

Chhattisgarh Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार (13 मार्च) को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 17 नक्सलियों में 9 पर कुल 24 लाख रुपये का इनाम था.

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिविजनल कमेटी सदस्य दिनेश मोडियम उर्फ बदरू मोड़ियम (36) पर आठ लाख रुपये, उसकी पत्नी एरिया कमेटी सदस्य ज्योति ताती ऊर्फ कला मोड़ियम (32) और एरिया कमेटी सदस्य दुला कारम (32) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था.

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में भीमा कारम (28), शंकर लेकाम (34), सोमा कारम (41), मंगू कड़ती (35), मोती कारम (30) और अरविंद हेमला (22) पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था.

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक डिविजनल कमेटी सदस्य, दो एरिया कमेटी सदस्य, दो मिलिशिया प्लाटून कमांडर, जनताना सरकार का एक अध्यक्ष, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का एक सदस्य, पार्टी का एक सदस्य, क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन (केएएमएस) का अध्यक्ष, जनताना सरकार के दो उपाध्यक्ष, एक प्लाटून डिप्टी कमांडर, जनताना सरकार के चार सदस्य और एक जीपीसी सदस्य शामिल हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य, सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली और शासन की अन्य कल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है.

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार से नक्सलियों का माओवादी संगठन से मोहभंग हो रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद से तंग आकर तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीनेके लिए आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई.

अधिकारियों ने बताया कि जिले में 2025 में अब तक 65 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा 137 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में हुई मुठभेड़ों में 56 नक्सली मारे गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget