एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: एक साल में किया 16 राज्यों का पैदल भ्रमण, इस नुकसान से लोगों को जागरुक कर रहा युवा

Chhattisgarh: प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति देशवासियों को जागरुक करने के लिए एक युवा ने 16 राज्यों का भ्रमण किया है. नागपुर के रहने वाले रोहन का इस दौरान सामना चंबल के डाकू से भी हुआ है.

Bastar News: प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति देशवासियों को जागरूक करने के लिए एक युवा ने पिछले सालभर में 16 राज्यों का पैदल भ्रमण किया है. इस दौरान ये नागपुर निवासी युवा रोहन अग्रवाल रविवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर पहुंचा. रोहन ने लगभग दस हजार किलोमीटर पैदल और चालीस हजार किलोमीटर का सफर लिफ्ट मांग कर तय किया है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर पहुंचने के बाद युवक का कांग्रेसियों और शहरवासियों ने स्वागत किया. युवक ने बताया कि जागरूकता के लिए भारत के सभी राज्य की यात्रा करने का उसने लक्ष्य रखा है.

16 राज्यों में पैदल भ्रमण
युवक रोहन अग्रवाल ने बताया कि वह नागपुर के कामटी का रहने वाला है. 25 अगस्त 2020 को उसने अपनी यात्रा शुरूआत की थी. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, पांडुचेरी, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत 16 राज्यों में पद यात्रा पूरी कर छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया. इस यात्रा में कई जगह लोगों ने मदद की तो कई जगह सड़क के किनारे या फिर जंगल में पेड़ों के नीचे उसने रात गुजारी. भूख लगती तो पानी पीकर गुजारा कर लेता था. लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी क्योंकि देश को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने का जुनून सवार था. 

प्रभावित हुए लोग
रोहन को अपनी इस यात्रा के दौरान रास्तों में कई कठिनाई भी आई. उन कठिनाइयों का डट कर सामना किया. रोहन ने बताया कि वह अपने यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में रुककर वहां के सार्वजनिक जगहों पर खड़ा होकर लोगों को प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताते थे. इसके अलावा उन्होंने संदेश दिया कि प्लास्टिक का उपयोग कम करें तो देश में स्वच्छता भी बरकरार रहेगी. कई लोग उनके बातों से प्रभावित भी हो रहे हैं.

विदेशों में जागरूकता अभियान
रोहन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा, बिहार, झारखंड, सिक्किम समेत बचे हुए राज्यों की यात्रा पूरी करनी है. वहां के लोगों को भी जागरूक करना है. रोहन ने पूरे भारत देश का भ्रमण करने के बाद विदेश यात्रा पर निकलने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम, चाइना, हॉन्गकॉन्ग, रसिया समेत अन्य देशों का भ्रमण करने की उनकी मंशा है. वहां के लोगों को भी प्लास्टिक के नुकसान के प्रति जागरूक करना है.

चंबल घाटी में डकैत से हुआ सामना
रोहन ने बताया कि अपने पदयात्रा के दौरान जब वह चंबल घाटी पहुंचा तो उसका सामना एक डकैत से भी हुआ. डकैत ने बंदूक दिखाकर उसके पास बैग में रखे सामान को दिखाने को कहा रोहन ने बताया कि वह काफी डर गया था. वो डकैत को समझा रहा था कि बैग में कुछ खास समान नहीं है, बस कपड़े और जरूरत के थोड़े बहुत सामान हैं. डकैत एक ही बातों पर अड़ा रहा कि सामान दे दो वरना जान से मार दूंगा. फिर रोहन ने कहा कि मुझे दो मिनट अपनी बात रखने का मौका दो. जब रोहन ने उसे अपने लक्ष्य के बारे में बताया तो वह खुश हो गया और खुश होकर उसने रोहन को बदले में एक हजार रुपए दिए. खाना भी खिलाया फिर अपनी मोटर साइकिल में बिठाकर चंबल घाटी को पार करवाया.

ये भी पढ़ें-

UP News: इस शातिराने तरीके से लोगों के अकाउंट साफ करते ये अपराधी, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Chhattisgarh News: बिलासपुर में 180 किलो की तिजोरी को उठा कर ले गया डकैत, एक हफ्ते में हुई डकैती की दूसरी वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget