एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर में डायरिया का कहर, एक पंचायत में 60 से अधिक मरीज, महिलाओं की संख्या ज्यादा

Bastar Health News: बस्तर के सोसनपाल पंचायत में डायरिया ने कहर बरपा रखा है. यहां डायरिया से पॉजिटिव मरीजों की मिलने की पुष्टि हो रही है. वर्तमान में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 60 के पार पहुंच गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में इन दिनों डायरिया ने जमकर कहर बरपा रखा है. एक ही पंचायत के 60 से अधिक ग्रामीण डायरिया से पॉजिटिव मिले है, जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है. दरअसल पीएचई विभाग के द्वारा जांच के दौरान इस गांव के बोर के पानी  में बैक्टीरिया की मात्रा अधिक पाई गई. जिसके चलते बारिश शुरू होने के साथ ही इस दूषित जल को पीकर लगातार ग्रामीण बीमार होते गए.

अब आलम यह है कि डायरिया से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 60 के पार पहुंच गई है. इन मरीजों में कुछ मरीजों को डीमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही कई मरीज एमपीएम प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती हैं. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग खुद यहां कैंप लगाकर मरीजों को इलाज कर रहा है. गांव में डायरिया का कहर बढ़ने की वजह से खुद बस्तर कलेक्टर ने इस गांव का दौरा किया है,और लगातार हर एक ग्रामीणों की स्वास्थ्य परीक्षण करने का आदेश भी दिया है.

कलेक्टर ने बीएमओ को लगाई फटकार
दरअसल बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के सोसनपाल में पिछले कुछ दिनों से डायरिया का कहर है. शुरुआत में जांच के दौरान 5 से 6 मरीज पॉजिटिव पाए गए, लेकिन जिसके बाद तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ती गई. वर्तमान में मरीजों की संख्या 60 के पार पहुंच गई है. लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है. जिसके बाद तुरंत गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया. वहीं गंभीर रूप से बीमार ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कैम्प इंचार्ज आभा रानी ने बताया कि फिलहाल गांव में अभी स्थिति नियंत्रण में है. सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है. लगातार डायरिया से पॉजिटिव मरीज मिलने की वजह से यहां ग्रामीणों के द्वारा पीने में उपयोग किये जाने वाली पानी की जांच कराई गई, जिसमें अधिक बैक्टीरिया की मात्रा मिली है.

इलाज के लिए हर संभव मदद करने के आदेश दिए हैं
जिस वजह से इस पानी के सेवन से ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ रही थी. फिलहाल बोर को बंद करा दिया गया है. पानी टैंकर से गांव में पेयजल पहुंचाई जा रही है. इधर  बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने भी खुद इस गांव का दौरा किया और मेडिकल कैंप में ग्रामीणों के इलाज के लिए हर संभव मदद करने के आदेश दिए हैं. साथ ही  मरीजों को जमीन में लेटा कर उनका इलाज किए जाने से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को फटकार भी लगाई है. सभी मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था किए जाने के आदेश दिए हैं, हालांकि कलेक्टर ने वर्तमान में  गांव में स्थिति नियंत्रण होने की बात कही है. डायरिया से पॉजिटिव मरीजों का इलाज भी जारी रहने की बात कही है. वहीं लगातार डायरिया का प्रकोप बढ़ने की वजह से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है. आसपास के ग्रामीण भी बारिश में पेयजल को लेकर अलर्ट हो गए है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासी संग्राम, PM Modi के दावे पर क्या बोले CM बघेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Korba News: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
कोरबा: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
Bastar News: बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget