एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में इनामी नक्सली को किया ढेर

Bastar Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की पूरी तैयारी कर ली है. इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जवानों ने भी कमान संभाल ली है.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) के पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को किया जाने वाला है. पहले चरण में बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ बस्तर पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

छत्तीसगढ़ का यह इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. ऐसे में जिला प्रशासन और बस्तर पुलिस ने बस्तर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की पूरी तैयारी कर ली है. तो वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है. लगातार जवान नक्सलियों के ठिकाने पर दबिश दे रहे हैं.

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जमकर मुठभेड़

मंगलवार (17 अक्टूबर) सुबह भी DRG , बस्तर फाइटर्स , STF और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम बीजापुर जिले कोरजेंड- बंदेपारा इलाके में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग के लिए निकली हुई थी.  इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए. सर्चिंग के दौरान जवानों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया है. 

साथ ही उसके पास से एके-47 (AK-47) राइफल भी बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सली की पहचान DVCM कमांडर नागेश के रूप में की गई है, जिस पर पुलिस ने करीब 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वहीं जवानों के तरफ से लगातार इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है. जवानों के घटना स्थल से वापस मुख्यालय लौटने के बाद ही और जानकारी मिल पाएगी.

बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की थी सूचना 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी (Sundarraj P) ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवंबर को प्रथम चरण में होने वाले मतदान को देखते हुए बस्तर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है, और नक्सलियों के ठिकानों पर लगातार पुलिस के जवान दबिश दे रहे है. बस्तर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त फोर्स की भी मांग, चुनाव आयोग से  की गई है. उन्होंने कहा कि फोर्स आने से पहले लगातार बस्तर में तैनात जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं.

इसी ऑपरेशन के दौरान ही बीजापुर जिले में मंगलवार (17 अक्टूबर) सुबह बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई है. आईजी (IG) ने बताया कि मुठभेड़ में जिस नक्सली को जवानों ने मार गिराया है, वह लंबे समय से नक्सली संगठन  में सक्रिय रहा था. वह नक्सली संगठन के DVCM का कमांडर रहा था. इस पर पुलिस ने 8 लाख रुपये  का इनाम घोषित कर रखा था.

आगे भी जारी रहेगा एंटी नक्सल ऑपरेशन

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि नागेश के मारे जाने से नक्सली संगठन को इससे बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि जवानों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जिस जगह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, वहां पर मद्देड एरिया कमेटी प्रभारी  DVCM नागेश के साथ, सचिव ACM बुचन्ना, ACM विश्वनाथ और अन्य 15- 20 हथियारबंद नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना थी.  हालांकि, मुठभेड़ के दौरान बाकी नक्सली भाग निकलने में कामयाब हो गए.

तो वहीं आईजी ने दावा किया है कि इन नक्सलियों में कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं. क्योंकि मौके पर खून के धब्बे के निशान भी देखे गए हैं.  उन्होने कहा कि आगे भी नक्सलियों के खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा. फिलहाल इलाके में लगातार जवान सर्चिंग अभियान जारी रखे हुए हैं.

चुनाव के लिए मांगी गई है अतिरिक्त फोर्स

दरअसल पिछले कुछ महीनों से नक्सली लगातार बस्तर संभाग के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय हो रहे हैं.  जिसे देखते हुए बस्तर पुलिस ने अंदरूनी इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.   इसी ऑपरेशन के तहत ही बस्तर पुलिस को यह कामयाबी मिली है.  हालांकि, आगामी चुनाव को देखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से बस्तर में चुनाव संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में बस्तर पुलिस को जल्द ही चुनाव आयोग से मांगे गए अतिरिक्त फोर्स का बस्तर पहुंचने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: खरसिया सीट से आज तक चुनाव नहीं हारी कांग्रेस, जानें इस बार का समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget