एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों दो ट्रकों में लगाई आग, सड़क निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दी

Chhattisgarh News: जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती नक्सली वहां से फरार हो चुके थे. सड़क निर्माण के लिए ट्रक में गिट्टी भरकर ले जाया जा रहा था. इसी बीच नक्सली वहां पहुंचे और गाड़ियों में आग लगा दी.

Bijapur News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार (13 अप्रैल) को पहली बार छत्तीसगढ़ के बस्तर प्रवास पर पहुंचीं. यहां उनके लिए पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे. इस बीच नक्सलियों ने यहां के बीजापुर इलाके में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए गिट्टी से लदी दो टिप्पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया. नक्सलियो ने वहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दी है. हालांकि, घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस दल भी घटनास्थल के लिए रवाना हुई, लेकिन तब तक नक्सली वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे.

गाड़ी के डीजल टैंक में लगाई आग
नक्सलियों ने इस वारदात को बीजापुर जिले के गंगाकुर थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव के मुख्य सड़क पर अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए वाहनों में गिट्टी भरकर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान बड़ागांव के मुख्य सड़क पर नक्सली दो वाहनों से आया और उसके बाद गाड़ी के डीजल टैंक में आग लगा दी. 

दरअसल,  नक्सली बस्तर में बड़े नेताओं के प्रवास की सूचना मिलने के बाद अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पिछले कई सालों से वारदातों का अंजाम देते आए है. नक्सलियों ने गुरुवार को भी बस्तर में प्रियंका गांधी के प्रवास के दौरान बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पदेड़ा गांव के पास मुख्य सड़क पर  गिट्टी से भरी दो टिप्पर वाहनों को रुकवाया. उसके बाद ड्राइवर को  वाहन से नीचे उतरने को कहा, जिसके बाद दोनों टिप्परों  के डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी.

15 से 20 नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम
साथ ही उन नक्सलियों ने दोबारा  इस रूट पर वाहन नहीं चलाने की धमकी भी दी. बताया जा रहा है कि 15 से 20 हथियार बंद  नक्सलियो ने इस  आगजनी की वारदात को अंजाम दिया हैं. वहीं बीजापुर एसपी आंजेण्य वार्ष्णेय  का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत DRG और गंगालूर  थाना से पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, लेकिन नक्सली घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो चुके थे.

एसपी आंजेण्य ने कहा कि इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है, साथ ही  सड़क पर दोबारा आवाजाही भी शुरू हो गई है.  जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने किसी को जनहानि नहीं पहुंचाई है.पुलिस इस पूरी घटना के जांच में जूटी है.

ये भी पढ़ें- Bemetara Violence: गांव में लौट रहा अमन चैन, प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget