एक्सप्लोरर

बस्तर में वन विभाग का कार्यालय सील, जिला कोर्ट के आदेश पर इस मामले में हुई कार्रवाई

Bastar News: बस्तर वन मंडल अधिकारी का कार्यालय जिला कोर्ट के आदेश के बाद सील कर दिया गया. यह कार्रवाई 2021 के एक ममाले में एक करोड़ 84 लाख रुपये की मुआवजा राशि न देने पर हुई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में जिला न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करना बस्तर जिला वन विभाग के अधिकारी को भारी पड़ गया. सोमवार (6 मई) को वन विभाग अधिकारी के कार्यालय को कोर्ट के आदेश पर सील कर दिया गया. इसके अलावा जिला कलेक्टर कार्यालय को भी सील किया जा सकता है. 

दरअसल, साल 2021 में जिले के सोनारपाल निवासी कमल कश्यप नामक व्यक्ति की फॉरेस्ट विभाग की गाड़ी से दुर्घटनावश मृत्यु हो गई थी. इसके बाद मृतक कमल के परिजनों ने क्षतिपूर्ति की राशि के लिए जिला कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद कोर्ट ने फरवरी 2023 में आदेश दिया कि वन विभाग और छत्तीसगढ़ शासन मिलकर एक करोड़ 84 लाख रुपये की मुआवजा राशि मृतक के परिजनों को दे.

वहीं लगातार नोटिस भेजे जाने के बावजूद भी मुआवजा राशि का भुगतान नहीं करने पर सोमवार को जिला कोर्ट के आदेश पर डीएफओ कार्यालय को सील कर दिया गया है. बाकायदा कोर्ट के नजीर और उपस्थित स्टाफ के मौजूदगी में डीएफओ कार्यालय में सभी स्टाफ को बाहर निकालकर ताला लगाया गया. मृतक के परिजनों की पैरवी कर रहे अधिवक्ता नितिन जैन ने कहा कि मामला तीन सालों से लंबित चल रहा है.

मुआवजा राशि  न देने पर हुई कार्रवाई
वहीं लगातार पीड़ित पक्ष के द्वारा जिला न्यायालय से मुआवजा राशि पाने के लिए पत्राचार किया जा रहा था. इस पर जिला वन अधिकारी के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते कोर्ट ने डीएफओ कार्यालय को सील करने के निर्देश दिए.

हालांकि, इस मामले में जिला वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि जिला कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में अपील के लिए विभाग ने विधि विभाग को पत्र लिखा था. इसका जवाब अप्रैल 2024 में आया है और विभाग ने हाई कोर्ट में अपील भी दाखिल की है.

क्या कलेक्टर ऑफिस भी होगा सील?
वहीं लोकसभा चुनाव के चलते देश में आचार संहिता लागू है. इस वजह से वित्त के संबंध में शासन द्वारा राशि का आवंटन नहीं किया जा रहा है. ऐसे में हाई कोर्ट द्वारा विभाग को मई 2024 तक का समय भी दिया गया है, लेकिन अचानक जिला कोर्ट से  कार्यालय को सील कर दिया. इधर बताया जा रहा है कि वन विभाग कार्यालय जिला कलेक्टर के अधीनस्थ है, ऐसे में इस मामले में जिला कलेक्टर को भी पत्राचार किया गया था.

आगामी दो दिन के अंदर अगर मुआवजा राशि कोर्ट में जमा नहीं की जाती है, तो जिला कोर्ट के द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय को भी सील किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Bastar News: धर्मांतरण से नाराज चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, जमीन बंटवारा भी बना विवाद का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget