एक्सप्लोरर

Bastar: रहस्यमयी तरीके से CRPF जवान लापता, अधिकारी भी अनजान, पत्नी ने लगायी मदद की गुहार

जगदलपुर में मौजूद सीआरपीएफ की 80वीं बटालियन में तैनात  कॉन्स्टेबल निर्मल कटारिया बीते एक महीने से लापता है. पत्नी हिना कटारिया ने बताया कि  तीन दिसंबर को बैंक के काम से जाने की कहकर पति  निकले थे.

Bastar News : छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सीआरपीएफ (Crpf) का एक जवान रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. एक महीने से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. जवान की पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी बोधघाट (Bodhghat) थाने में दर्ज कराई. लेकिन, एक महीना बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. 

बताया जा रहा है कि अगस्त महीने से जवान 80 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी पर नहीं जा रहा था. वह 80 हजार के कर्ज से  मानसिक तनाव में था. इधर जवान की पत्नी ने सीआरपीफ के आला अधिकारियों और बस्तर पुलिस से पति का पता लगाने की गुहार लगायी है. इसके बाद बस्तर आईजी ने टीम गठित कर जवान की तलाश करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. 

तीन दिसंबर से ही लापता है सीआरपीएफ जवान

जगदलपुर में मौजूद सीआरपीएफ की 80वीं बटालियन में तैनात  कॉन्स्टेबल निर्मल कटारिया बीते एक महीने से लापता है. उसकी पत्नी हिना कटारिया ने बताया कि बीते तीन दिसंबर को बैंक के काम से जाने की बात कहकर उसके पति  निकले थे. इसके बाद वह वापस नहीं लौटे. लगातार खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर पत्नी ने बोधघाट थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. हिना कटारिया ने बताया कि डेढ़ साल पहले कश्मीर से बस्तर में उनकी पोस्टिंग हुई थी. जवान अपनी पत्नी और एक चार साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रहा था. जुलाई महीने में उसकी तबीयत लगातार बिगड़ी, जिसके बाद वह अगस्त से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था. लेकिन, बीते तीन दिसंबर को रहस्यमय तरीके से वह लापता हो गया. 

आईजी ने की आर्थिक मदद और पता लगाने का दिया आश्वासन

जवान की पत्नी हिना कटारिया ने बताया उन्होंने अपने ससुराल में भी इसकी जानकारी ली, लेकिन वहां से किसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. सीआरपीएफ के आला अधिकारियों से भी उसने अपने पति का पता लगाने की गुहार लगाई. लेकिन, सीआरपीएफ के अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की. इसके बाद वह बस्तर के आईजी सुंदरराज पी के पास मदद की गुहार लगाने पहुंची. आईजी ने उसकी आर्थिक मदद भी की और जवान का पता लगाने के लिए टीम गठित निर्देश भी दिया. जवान की पत्नी हिना कटारिया ने बताया कि उसके पति की बस्तर से पहले कश्मीर के पुलवामा में पोस्टिंग थी. साल 2021 में बस्तर में पोस्टिंग हुई थी. दोनो पति पत्नी मध्यप्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं. 2017 में दोनों ने लव मैरिज की थी. हालांकि शादी के पांच साल बाद भी परिवारवालों ने उन्हें नहीं अपनाया. ऐसे में उसने ससुराल वालों पर भी उसके पति का अपरहण करने का आरोप लगाया है.

जवान का पता लगाने में जुटी पुलिस

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सीआरपीएफ की 80वीं बटालियन में तैनात सीआरपीएफ जवान कॉन्स्टेबल निर्मल कटारिया की गुमशुदगी की जानकारी उनके पत्नी के माध्यम से मिली है. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस को टीम गठित कर जल्द से जल्द जवान का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं. जवान की पत्नी और बच्चे को किसी तरह की कोई तकलीफ न हो, इसकी भी पूरी व्यवस्था  पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है. फिलहाल जवान कैसे लापता हुआ, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है. 

Chhatisgarh: लोगों ने खदेड़ा तो कुएं में गिरा नन्हा हाथी, JCB से रेस्क्यू, निकलते ही ग्रामीण को किया घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget