एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: पुलिस मुठभेड़ में पांच लाख इनामी नक्सली ढेर, नए साल पर बस्तर पुलिस का लगातार चल रहा एक्शन

Bastar Police: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बस्तर पुलिस आक्रामक होती नजर आ रही है. पिछले दस दिनों में पुलिस ने एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान तीन इनामी नक्सलियों को मारा है.

Chhattisgarh News: नए साल के शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बस्तर पुलिस आक्रामक होती नजर आ रही है. पिछले 10 दिनों में पुलिस ने अपने एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सात नक्सलियों को मार गिराया है. हालांकि इनमें चार नक्सलियों को तेलंगाना की ग्रेहाउंड पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में मार गिराया. वहीं अन्य नक्सलियों को बस्तर के डीआरजी जवानों ने अलग-अलग मुठभेड़ में ढेर किया है.

पुलिस को मिली सफलता
बुधवार देर शाम हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने एक पांच लाख रुपये ईनामी नक्सली को एनकाउंटर में मार गिराया. मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान मुय्या मरकाम के रूप में दंतेवाड़ा पुलिस ने की है. वहीं घटनास्थल से एक भरमार समेत नक्सलियों का सामान भी बरामद किया है. नये साल के साथ ही बस्तर पुलिस लगातार नक्सलियों के मांद में घुसकर ऑपरेशन चला रही है. जिसके चलते पुलिस को सफलता मिल रही है. 

DRG जवानों को मिली सफलता
दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जानकरी देते हुए बताया कि दंतेवाड-सुकमा जिले की सीमा पर कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल मारजुम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार देर शाम मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा और दंतेवाड़ा दोनों जिलों से DRG जवानों की संयुक्त पार्टी टीम ने एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए निकली थी. इस दौरान नक्सलियों की दंतेवाड़ा DRG टीम के साथ मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली. जिसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए. वहीं घटनास्थल में सर्चिंग के दौरान एक पुरुष नक्सली का शव जवानों ने बरामद किया. साथ ही नक्सलियों का सामान भी पुलिस ने मौके से बरामद किया. 

पांच लाख रुपये का था इनाम
दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान मुय्या मरकाम के रूप में हुई है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस नक्सली पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. मारा गया नक्सली काफी लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था. दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में हुए कई बड़ी नक्सल वारदातों में भी शामिल रह चुका है. पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी. जिसके बाद बुधवार शाम को DRG जवानों को इस हार्डकोर नक्सली को मार गिराने में सफलता मिली. एसपी ने बताया कि नक्सली के शव के पास से पुलिस ने एक भरमार बंदूक समेत नक्सलियों का सामान भी बरामद किया है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh Corona News: दुर्ग के बाद अब बस्तर और सरगुजा में बढ़ रहा संक्रमण, जानिए अपने जिले का हाल

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget