एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा में जुआ पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधेयक पारित, छह महीने तक की हो सकती है सजा

Online Gambling: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन और ऑफलाइन हर तरह के जुआ पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया गया है. ऐसा करने पर छह महीने तक की जेल हो सकती है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा ने बुधवार को राज्य में ऑनलाइन और ऑफलाइन हर तरह के जुआ पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया. विधेयक के अनुसार, ‘जुआ’ में बाजी लगाना और दांव लगाना अथवा आर्थिक लाभ के लिए ऑनलाइन बाजी या दांव लगाना शामिल है. लेकिन लॉटरी शामिल नहीं है. राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2022 सदन में पेश किया. विधेयक के उद्देश्यों और कारणों के कथन में कहा गया है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देना राज्य सरकार का कर्तव्य है.

छह महीने तक का कारावास
विधेयक का विस्तार संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य होगा और राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से यह लागू होगा. विधेयक के अनुसार, कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते या सहायता करते या उकसाते हुए पाया जाता है, उसे छह महीने तक का कारावास या कम से कम तीन हजार से 10 हजार रुपए जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकेगा. विधेयक में कहा गया है कि जहां यह ​अधिनियम लागू होगा वहां किसी घर, कमरे, टेंट, अहाते, जहाज, यान, आनलाईन प्लेटफार्म या स्थान को कोई व्यक्ति जुआ घर के रूप में खोलेगा या चलाएगा उसे पहली बार अपराध करने पर कम से कम छह माह से तीन वर्ष का कारावास और 50 हजार रुपए तक का जुर्माना तथा इसके बाद कम से कम दो से पांच वर्ष कारावास तथा एक लाख रुपए तक का जुर्माना से दंडित किया जा सकेगा.

विधेयक के अनुसार, जो कोई भी ऑनलाइन जुआ खेलते, सहायता करते या उकसाते हुए पाया जाएगा, उसे पहली बार अपराध के लिए कम से कम एक से तीन वर्ष तक कारावास तथा 50 हजार से पांच लाख रुपए तक जुर्माना से दंडित किया जा सकेगा. यदि वह अपराध दोहराता है तब ऐसे अपराधियों को कम से कम दो वर्ष से सात वर्ष तक कैद और एक लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक जुर्माना से दंडित किया जा सकेगा. विधेयक में कहा गया है कि जो कोई व्यक्ति जुआ या ऑनलाइन जुआ के लिए स्वेच्छा से अपना बैंक खाता, मोबाइल एप वॉलेट खाता या कोई अन्य खाता उपलब्ध कराता है और उससे लाभ अर्जित करता है तब उसे कम से कम छह माह कारावास और दस हजार रुपए तक जुर्माना या दोनों से दंडित किया सकेगा.

विधेयक में कहा गया है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जुए के खेल का विज्ञापन प्रतिबंधित होगा. नियम का उल्लंघन करने पर तीन साल तक की कैद और 50 हजार रुपए तक जुर्माना का प्रावधान किया गया है. विधेयक में जुए से संबंधित अपराध में लिप्त कंपनी तथा ऐसे मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों द्वारा झूठे नाम और पता देने पर भी सजा का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: मनेंद्रगढ़ में तेंदुए को पकड़ने के लिए अब मुर्गों का सहारा, बकरे से नहीं फंसा तो चेंज किया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget