एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह का बड़ा दावा- 'कई दलों ने मुझसे संपर्क किया लेकिन मैं...'

Chhattisgarh Election 2023: मंत्री टीएस सिंहदेव को विपक्षी दलों ने अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए संपर्क किया है. इसका खुलासा खुद टीएस सिंह देव ने किया है. इसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

Chhattisgarh  Elections 2023: छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री पद के लिए लंबे समय तक संघर्ष कर रहे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (TS Singh deo) को चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी संपर्क कर रही है. अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए ऑफर दे रही है. ये हम नहीं कह रहे है, इसका खुलासा खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने किया है.

चुनाव से पहले टी एस सिंहदेव ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने रायपुर में मीडिया के सामने दूसरे पार्टियों की तरफ किए जा रहे प्राइवेट मीटिंग का खुलासा किया है. टी एस सिंहदेव ने बताया है कि अगर कहीं किसी को लगता है की गुंजाइश है तो हर दल पहल करता है. घर के अंदर की बात थी सार्वजनिक नहीं करना था. कांग्रेस छोड़कर मैं किसी दूसरे पार्टी में नहीं जाऊंगा. जवाबदारी जैसी मिलेगी मैं काम करूंगा और कई दलों ने संपर्क किया है, ये सच्चाई है. ये बात सार्वजनिक तौर पर कहने की बात नहीं है, उनके लिए भी पार्टी प्राइवेट मुलाकात थी. मैं सार्वजनिक कह नहीं सकता और ना ही नाम ले सकता हूं. सही बात है कि सब ने संपर्क किया था. मैं कुछ नहीं बोलता तो बात आधी रह जाती है. तो मैंने पूरा खुलासा किया सच्चाई कि मैं बीजेपी में नहीं जाऊंगा. 

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बीजेपी की टिफिन पालिटिक्स, कांग्रेस ने ली चुटकी

आज रायपुर में हुई कांग्रेस की बड़ी मीटिंग

टी एस सिंहदेव के बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो गई है. बुधवार को रायपुर में कृषि मंत्री के बंगले में कांग्रेस की एक बड़ी बैठक हुई है. इसमें कांग्रेस के सभी सीनियर लीडर शामिल हुए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बैठक में मौजूद रहे और संभागीय सम्मेलन के बाद आगे की रणनीति के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बैठक बुलाई थी. इस मीटिंग के बाद टी एस सिंहदेव ने मीडिया के सामने कई पार्टियों के तरफ से संपर्क किए जाने का खुलासा किया है.

कांग्रेस ने कहा BJP का 'ऑपरेशन लोटस' फेल 

इसको लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टी एस सिंहदेव हमारे वरिष्ठ नेता है. बीजेपी प्रलोभन देने का प्रयास करती है मगर कांग्रेस के सच्चे सिपाही कांग्रेस के साथ रहेंगे. इसके आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि बीजेपी 'ऑपरेशन लोटस' चलाती है. हमने देखा है कि मध्यप्रदेश, गोवा और कर्नाटक में प्रयास किया है. उसमे सफल भी हुए लेकिन छत्तीसगढ़ बीजेपी सफल नहीं होगी. 

BJP ने सिंहदेव पर लगाया पार्टी को बदनाम करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बयान के बाद बीजेपी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट करके बीजेपी को बदनाम करने का लगाया आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा है कि टी एस सिंह देव पहले राजनीतिक शुचिता के प्रतीक थे और अब राजनीतिक शिगूफा छोड़ने लगे हैं.टीएस सिंह देव को किसी भी राजनीतिक दल को बदनाम करने का अधिकार नहीं है. उनसे कौन-कौन और कब मिले थे नाम सार्वजनिक करने चाहिए.

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी. इसलिए सभी राजनीतिक पार्टी अपनी अपनी चुनावी तैयारी में जुट गई है. लेकिन कांग्रेस पार्टी में 2018 विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए उठे सियासी तूफान का प्रभाव तो पूरे देश ने देखा है. इ लिए अब टी एस सिंहदेव के दावे से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget