एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बनाई नई रणनीति, इन चार मुद्दों पर बीजेपी को घेरेगी पार्टी

Chhattisgarh Elections: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस भवन पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पीसीसी के नए महमंत्रियों को चुनाव के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस (Congress)ने तेज कर दी है.  चुनाव करीब आते ही कांग्रेस पार्टी ने नई प्लानिंग की है. कांग्रेस ने चार बिंदु तय किए हैं, जिससे पार्टी बीजेपी (BJP)को घेरने वाली है. इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( Bhupesh Baghel) ने पीसीसी को निर्देश दे दिया है. इन बिंदुओं पर कांग्रेस सीधे केंद्र की बीजेपी सरकार पर अटैक करेगी. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे की तैयारी में भी जुट गई है.

वहीं दो सितंबर को रायपुर में आयोजित राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सभा में 3 से 4 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है. दरअसल, मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस भवन पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पीसीसी के नए महमंत्रियों को चुनाव के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस भवन में महामंत्रियों से कहा कि कांग्रेस नेताओं को अब कुर्सी में बैठना नहीं है, लड़ाई की तैयारी करनी है. इसके साथ उन्होंने कांग्रेस के संगठन को चार काम दिए हैं. जिस पर बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाई गई है.

इन चार बिंदुओं पर बीजेपी को घेरेगी कांग्रेस
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा "नगरनार टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जल्द प्रधानमंत्री उसका उद्घाटन के लिए आएंगे, लेकिन कांग्रेस को स्थानीय लोगों के रोजगार को लेकर लड़ाई लड़नी है. दूसरा एसईसीएल एनएमडीसी की खदाने केवल अडानी को दे दी गई हैं. बैलाडीला की खदान अडानी को दी गई थी. हाल ही में रायगढ़ की खदान भी अडानी को दे दी गई है. हमें लोहा-कोयला खदानों को लेकर लड़ाई लड़नी है. तीसरा रेलवे को लेकर जनता परेशान है. हमें ट्रेन कैंसल और लेट लतीफी को लेकर लड़ाई लड़नी है. इसके अलावा चौथा महिलाओं का महत्वपूर्ण मुद्दा महंगाई है, उसको लेकर भी लड़ाई लड़नी है."

राहुल गांधी की सभा में 4 लाख युवाओं को जुटाने की तैयारी
इसके अलावा अगले महीने कांग्रेस के बड़े नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. दो सितंबर को राहुल गांधी रायपुर में एक बड़ी सभा करने वाले हैं. ये सभा नया रायपुर के मेला स्थल में होगी. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे. बड़े स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है. 

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस सभा में तीन से चार लाख लोग छत्तीसगढ़ के कोने कोने से आएंगे. युवाओं को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के काम और प्रगति को लेकर संबोधन करेगें.वहीं राहुल गांधी के बाद आठ सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. राजनांदगांव में उनको बड़ी आम सभा होने वाली है.

Chhattisgarh Politics: पीएम मोदी के 'राखी गिफ्ट' पर सियासत, बीजेपी का दावा- 59 लाख लोगों को फायदा तो कांग्रेस बोली- चुनावी हार..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget