एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: मलकीत सिंह गैदु को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, प्रभारी महामंत्री संगठन के पद पर नियुक्ति

Bastar News: बस्तर के नेता मलकित सिंह गैदु को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मलकीत को प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन के पद पर नियुक्त किया है.

Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों के पद को लेकर लगातार फेर बदल जारी है, वहीं इस फेर बदल  में ऐसे नेताओं को खुश रखने की कोशिश की जारी है, जो आने वाले चुनाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले हैं. इसी कड़ी में बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु कद बढ़ाते हुए उन्हें प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले उन्हें कांग्रेस संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंगलवार (29 अगस्त) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है, बताया जा रहा है कि मलकीत सिंह पीसीसी अध्यक्ष के काफी करीबी हैं और संगठन में भी अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं. इस वजह से उन्हें संगठन और कार्यालय प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. मंगलवार शाम 5 बजे मलकीत सिंह गैदु मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष के मौजूदगी में दिए गए नई जिम्मेदारी को लेकर शपथ लेंगे.

झीरम घाटी हमले में बाल-बाल बची थी जान
बस्तर के सांसद दीपक बैज के पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद लगातार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियो की फेर बदल जारी है, बस्तर के साथ-साथ अन्य जिलों के  कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी  में बदले गए हैं, साथ ही  हाल ही में प्रदेश महामंत्री के पद पर भी बस्तर के तीन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को जगह दी गई है, जिसमें कुछ दिन पहले ही मलकीत सिंह गैदु को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया था.  इसके बाद मंगलवार को पीसीसी अध्यक्ष ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रभारी महामंत्री और कार्यालय प्रशासन के पद पर नियुक्त किया है.

मलकीत सिंह ने आभार व्यक्त किया है
इस पद के मिलने के बाद मलकीत सिंह ने कहा कि उन्हें पीसीसी अध्यक्ष  ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस पद का वे जरूर अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे. इस पद के लिए मलकीत सिंह ने दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया है. दरअसल मलकीत सिंह बस्तर में लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और 25 मई 2013 को हुए झीरम घाटी  नक्सली हमले में शामिल थे.

जगदलपुर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं
हालांकि इस घटना में मलकीत सिंह  बाल बाल बचे, इसके बाद से कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद मलकीत सिंह को संगठन में बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. आखिरकार मंगलवार को उन्हें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रभारी महामंत्री संगठन और कार्यालय प्रशासन के पद पर नियुक्त कर दिया है.

मलकीत सिंह जगदलपुर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं, हालांकि अब देखना होगा कि संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी जगदलपुर विधानसभा सीट से टिकट देती है या नहीं, फिलहाल मलकीत सिंह का कहना है कि उनकी चुनावी तैयारी जोर शोर से चल रही है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: नेलवाड़ में आज तक दूषित पानी पीने को मजबूर लोग, डायरिया के कहर से 3 ग्रामीणों की मौत, कई बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget