एक्सप्लोरर

DB Survey: चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ का चौंकाने वाला सर्वे, लोगों ने बताया किस नेता या पार्टी को देंगे वोट

Chhattisgarh Survey: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर सभी सियासी जमातें एक्टिव मोड है. इसी कड़ी में दैनिक भास्कर ने चुनावों के लेकर एक सर्वे किया. पढ़ें इसमें क्या कुछ है?

Chhattisgarh Survey 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों (Chhattisgarh Assembly Election) में 5 महीने से कम समय बचे हैं. चुनावों को लेकर प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) जोरशोर से तैयारी कर रही हैं. दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता एक दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की अगुवाई वाली कांग्रेस को गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) और स्टेट सिविल सर्विसेस (CG PSC) में कथित गड़बड़ी को लेकर घेरा. वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए मुख्य विपक्षी बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच दैनिक भास्कर ने चुनाव से पहले महा-सर्वे किया है.

कुल मिलाकर दोनों दल एक दूसरे को घेर रहे हैं और जनता को अपनी तरफ खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. कांग्रेस सत्ता को दोहराने का दावा कर रही है वहीं बीजेपी का कहना है जनता ने उनको राज्य के सत्ता की चाबी सौंपने का मन बना लिया है.

सर्वे की मुख्य बातें

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी 90 सीटों पर किए गए सर्वे के मुताबिक प्रदेश की 58 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वो प्रत्याशी के आधार पर अपना वोट देंगी, जबकि इस मामले में सिर्फ 54 फीसदी पुरुषों ने कहा कि वो प्रत्याशी के आधार पर मतदान करेंगे. 
  • प्रदेश की 26 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वो पार्टी के आधार वोट करेंगी, तो वहीं 32 फीसदी पुरुष ने कहा कि वो पार्टी के आधार पर वोट करेंगे. जारी सर्वे में बताया गया कि 39 फीसदी महिलाएं और 45 फीसदी पुरुषों ने कहा कि वो इस बार भी उसी पार्टी को वोट देंगे, जिसे पिछली बार उन्होंने वोट किया था. हालांकि इस मामले में 21 फीसदी महिला और 16 फीसदी पुरुषों का वो समूह भी है जो इस बार किसी दूसरे पार्टी को वोट देने के बारे में सोच रहे हैं. 
  • सर्वे में शामिल 42 फीसदी महिलाओं ने और 32 फीसदी पुरुषों ने कहा कि उन्होंने अभी तय नहीं किया है कि वो किसे वोट देंगे. जबकि 46 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में किसी अनुभवी प्रत्याशी को वोट देना चाहेंगी. सर्वे में शामिल एसटी और ओबीसी वर्ग के एक समान 56 फीसदी मतादाता, सामान्य वर्ग के 58 फीसदी मतदाता और एससी वर्ग के 55 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि यदि उनकी पसंदीदा पार्टी ने मनमुताबिक प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया तब भी वो उसी पार्टी को वोट देंगे. 
  • जातिगत सर्वे के आधार पर सर्वे में शामिल किए लोगों में से एसटी और ओबीसी वर्ग के एक समान 58 फीसदी, एससी वर्ग के 62 फीसदी और सामान्य वर्ग के 53 फीसदी लोगों ने कहा कि वो दो बार जीत चुके प्रत्याशियों को टिकट देने के खिलाफ हैं. इस दौरान सामान्य वर्ग के 48 फीसदी, एससी- एसटी वर्ग के 45 फीसदी लोगों ने कहा कि वह उसी पार्टी को वोट देना पसंद करेंगे, जिसे उन्होंने पिछली बार वोट किया था. 
  • इस बार 55 फीसदी एससी, 47 फीसदी एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों ने युवा प्रत्याशी को वोट देने का फैसला किया है. जबकि 47 फीसदी सामान्य वर्ग के लोगों ने अनुभवी प्रत्याशी को वोट देने का मन बना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: बीजापुर के 3 आदिवासी युवा जापान में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, इंटरनेशनल एशिया कप सॉफ्ट बॉल मैच में हुआ चयन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget