एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण में CM बघेल समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर, इन VIP कैंडिडेट्स का फैसला आज

Chhattisgarh Election 2023 News: पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. पाटन विधानसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार (17 नवंबर) को दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है. प्रदेश की 70 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस दूसरे चरण में 70 सीटों पर हो रही वोटिंग के लिए 18,800 मतदान केंद्र बानाए गए हैं. दूसरे चरण में जनता 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर देगी. दूसरे चरण में सबसे ज्यादा रायपुर वेस्ट विधानसभा से सबसे 26 और सबसे कम डौंडी लोहारा से चार उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Dev) समेत कई नेताओं की साख भी दांव पर लगी है. 

प्रदेश की पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. पाटन विधानसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. यहां पर कांग्रेस से जहां सीएम बघेल चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं बीजेपी ने उनके भतीजे विजय बघेल को यहां से मैदान में उतारा है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से यहां प्रदेश के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं दूसरी बड़ी सीटों की बात की जाए तो अंबिकापुर, रायपुर शहर दक्षिण, कोरबा, सक्ती, दुर्ग ग्रामिण और लोरमी विधासभा सीटे हैं. अंबिकापुर सीट से प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव मैदान में हैं. वहीं बीजेपी ने यहां से पूर्व कांग्रेस नेता राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है. टीएस सिंहदेव साल 2008 से लगातार अंबिकापुर सीट से जीतकर आ रहे हैं.

रायपुर शहर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल चुनावी मैदान में
वहीं सक्ती विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां से कांग्रेस के चरण दास मंहत के सामने बीजेपी ने खिलावन साहू को मैदान में उतारा है. चरण दास मंहत फिलहाल विधानसभा के स्पीकर हैं. चरण दास मंहत इस सीट से तीन बार के विधायक और तीन बार के सांसद भी रह चुके हैं. रायपुर शहर दक्षिण से बीजेपी से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं. वहीं कांग्रेस ने यहां से महंत सुंदर दास को उतारा है. लोरमी विधानसभा सीट से बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने कांग्रेस के  थानेश्वर साहू चुनावी मैदान में हैं. वहीं कोरबा विधानसभा की बात जाए तो इस सीट से कांग्रेस ने प्रदेश सरकार में मंत्री राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को मैदन में उतारा है. बीजेपी की ओर से इस सीट से लखनलाल देवांगन चुनाव लड़ रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री और सांसद रेणुका सिंह भरतपुर सोहनत सीट से चुनाव लड़ रही हैं. वहीं कांग्रेस ने यहां से गुलाब सिंह कमरो को मैदान में उतारा है. बता दें दूसरे चरण में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम को पांच बजे तक चलेगा. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान सात नवंबर को हुआ था. छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजों का एलान तीन दिसंबर को किया जाएगा.

Chhattisgarh Election 2023: महिलाओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, 201 मतदान केंद्रों की संभालेंगी कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget