एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: महिलाओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, 201 मतदान केंद्रों की संभालेंगी कमान

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महिलाओं को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. रयपुर के विधानसभा के सभी 201 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी महिला मतदान कर्मियों को सौंपी गई है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार (17 नवंबर) को दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव होना है. इसमें 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी लेकिन आजाद भारत में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि पूरे विधानसभा में निर्वाचन का भार संभालने वाली महिलाएं ही हैं. रायपुर उत्तर विधानसभा सीट में 201 मतदान केंद्र हैं और सभी संगवारी बूथ हैं. यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक सभी महिलाएं ही हैं. इसके लिए 804 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और लगभग 200 महिलाएं रिजर्व रखी गई हैं.

दरअसल रायपुर उत्तर विधानसभा की आब्जर्वर भी एक महिला आईएएस अधिकारी विमला आर हैं. उनकी लाइजनिंग अधिकारी भी महिला ही हैं. अधिकांश बूथों में सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं के ही जिम्मे हैं. कल उत्तर रायपुर विधानसभा के मतदाता जब मतदान केंद्र में प्रवेश करेंगे तो मतदाता पर्ची चेक करने से लेकर रजिस्टर में हस्ताक्षर कराने से लेकर ऊंगली में स्याही लगाने का काम पूरी तरह महिलाओं के जिम्मे ही होगा. 201 बूथों में इतनी ही महिला पीठासीन अधिकारी होंगी और 603 मतदान अधिकारी होंगी.

महिलाओं को सौंपी गई मतदान केंद्र की जिम्मेदारी

आपको बता दें कि यह भी है कि छत्तीसगढ़ के समाज में लैंगिक समानता गहराई से बसी हुई है और प्रदेश का लिंगानुपात इसकी गवाही देता है. रायपुर उत्तर विधानसभा में जहां सभी बूथों पर महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहां पर लिंगानुपात 1010 है. यानी प्रत्येक हजार पुरुष के पीछे 1010 महिलाएं हैं. कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस पहल को लेकर बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही हमें यह विचार आया कि क्यों न जिले की एक विधानसभा में निर्वाचन का पूरा दायित्व महिलाओं को सौंपा जाए. सभी ने इस विचार को सराहा, फिर हमने इसकी योजना बनाई. बुधवार सुबह जब मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने पहुंचे तो उनका उत्साह देखकर बहुत खुशी हुई.

इसी तरह रायपुर दक्षिण विधानसभा में भी आधे बूथों पर महिला अधिकारी ही होंगी. इस तरह रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण विधानसभा में महिलाओं के हाथों निर्वाचन की महत्वपूर्ण कमान होगी. मतदान दल से जुड़ी निशा रामटेके ने बताया कि हम लोगों के लिए यह बहुत सुखद अवसर है. ट्रेनिंग में भी सारी महिलाएं ही थीं और अब हमारा मतदान दल भी महिलाओं का है. हम सब बहुत अच्छे से और समन्वय से यह कार्य पूरा कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ में पहली बार सड़क का निर्माण, 200 जवानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget