एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नाराज वर्गों को साधने के लिए कांग्रेस ने की LDM की शुरुआत, बस्तर की सीटों पर सबसे ज्यादा फोकस

Bastar News: कांग्रेस खास तौर पर बस्तर की 11 विधानसभा सीटों में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम चला रही है जिसके तहत बस्तर के सांसद दीपक बैज को बस्तर लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने शेष रह गए हैं, ऐसे में कांग्रेस नाराज आदिवासियों एसटी, एससी, ओबीसी और अल्प संख्यक वर्ग के लोगों को साधने के लिए खास तौर पर बस्तर की 11 विधानसभा सीटों में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम चला रही है जिसके तहत बस्तर के सांसद दीपक बैज को बस्तर लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है. प्रभारी होने के नाते बैज बस्तर के 6 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर यहां एसटी, एससी, ओबीसी और अल्प संख्यक वर्ग के लोगों और समुदाय में खास पकड़ रखने वाले लोगों से मुलाकात कर उन्हें एलडीएम नियुक्त करेंगे.

बैज को मिली बस्तर के 6 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी

दीपक बैज ने बस्तर के 6 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है और यहां स्थानीय लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कुछ विधानसभा में लीडरशिप भी नियुक्त की है. आगामी 27 अप्रैल को इन सभी 6 विधानसभा के नियुक्त लीडर राजधानी रायपुर में एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटर के.राजू से मुलाकात करेंगे. आने वाले 26 अप्रैल तक सांसद दीपक बैज उन्हें दिए गए 6 विधानसभा का दौरा करेंगे.

सांसद दीपक बैज ने बताया कि (एलडीएम) लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम के तहत जगदलपुर विधानसभा को छोड़कर बाकी 11 विधानसभा सीटों पर यह कार्यक्रम होगा, जिसके तहत जिला, विधानसभा, जोन और बूथ स्तर पर एलडीएम सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी. बस्तर लोकसभा के बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, चित्रकोट, बस्तर, नारायणपुर में उनकी अगुवाई में यह एलडीएम कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है और अब तक चित्रकोट, दंतेवाड़ा, नारायणपुर विधानसभा में बैठक पूरी कर ली गई है.

खराब प्रदर्शन वाली सीटों पर पूरा ज्यादा फोकस
 उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को रायपुर में एलडीएम को लेकर एक बड़ी बैठक आयोजित की जानी है, इससे पहले विधानसभा स्तर पर एलडीएम सदस्यों को जोड़ने का काम 26 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा, सांसद ने बताया कि उदयपुर संकल्प शिविर के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाज के नेताओं की पहचान कर उन्हें बढ़ावा देने व पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई गई थी.

इसी कार्यक्रम के तहत विधानसभा और लोकसभा सीटों को फोकस में रखा गया है जहां पर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन खराब था या फिर पार्टी ने चुनाव हारा था, हालांकि बस्तर में कांग्रेस पार्टी के पास लोकसभा और विधानसभा की सीटें हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर में भी एलडीएम कार्यक्रम को तेज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल का किसान अवतार, ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई करते दिखे मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget