एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण की 70 सीटों पर 75 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान, इन 5 सीटों पर सबसे कम वोटिंग

Chhattisgarh Election 2023 News: रायपुर और बिलासपुर में इस बार वोटिंग कम हुई है.70 सीटों में सबसे कम वोटिंग रायपुर पश्चिम विधानसभा में हुई है. रायपुर पश्चिम विधानसभा में 55.93 फीसदी वोटिंग हुई है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे और आखरी चरण में 70 विधानसभा सीटों पर 75.08 फीसदी वोटिंग हुई है. दूसरे चरण की सीटों पर चुनाव लड़ रहे 958 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है, लेकिन कई शहरी सीटों पर वोटिंग प्रतिशत कम होने के कारण मुकाबला कड़ा हो गया है. इसमें रायपुर जिले के चार सीटें शामिल हैं, जहां 60 फीसदी से कम वोट पड़े हैं. इसी तरह बिलासपुर विधानसभा में भी केवल 56.28 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं पूरे 70 में सबसे ज्यादा वोटिंग खरसिया विधानसभा में 86.54 फीसदी हुई है. इसके साथ कुरूद और सिहावा विधानसभा में 86-86 फीसदी वोटिंग हुई है. 

दरअसल, रायपुर और बिलासपुर में इस बार वोटिंग कम हुई है. इन 70 सीटों में सबसे कम वोटिंग रायपुर पश्चिम विधानसभा में हुई है. निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार, रायपुर पश्चिम विधानसभा में 55.93 फीसदी वोटिंग हुई है. इसी तरह रायपुर ग्रामीण में 57.2, रायपुर उत्तर में 57.8, रायपुर दक्षिण में 59.99 और बिलासपुर विधानसभा में 56.28 फीसदी वोटिंग हुई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन सीटों में कड़ा मुकाबला हो सकता है और हार जीत का अंतर भी बेहद कम होगा. इसलिए इन सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

सरगुजा संभाग के 14 सीटों पर वोटिंग फीसदी 
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में हुएई वोटिंग में विधानसभा वार वोटिंग फीसद की बात करें तो भरतपुर सोनहत में 81.8, मनेंद्रगढ़ में 74.02, बैकुंठपुर में 81.79, प्रेमनगर में 79.56, भटगांव में 81.35, प्रतापपुर में 79.44, रामानूगंज में 83.5, सामरी में 83.42, लुण्ड्रा में 85.1, अंबिकापुर में 75.58, सीतापुर में 81.31, जशपुर में 75.93, कुनकुरी में 77.29 और पत्थलगांव विधानसभा सीट पर 78.66 फीसदी वोटिंग हुई है. लैलूंगा में 85.44, रायगढ़ में 78.8, सारंगढ़ में 79.37, खरसिया में 86.54, धर्मजयगढ़ में 86, रामपुर में 76.65, कोरबा में 66.3, कटघोरा में 74.02, पालीतानाखर में 80.38, मरवाही में 78.27, कोटा में 73.2, लोरमी में 67.98, मुंगेली में 67.3, तखतपुर में 73.52, बिल्हा में 69.63, बिलासपुर में 56.28, बेलतरा में 65.71, मस्तूरी में 66.4, अकलतरा में 74.13, जांजगीर चांपा में 74.59, सक्ती में 76.7, चंद्रपुर में 68.66, जैजैपुर में 69.5, पामगढ़ में 67.48 और बिलाईगढ़ विधानसभा में 70.39 फीसदी वोटिंग हुई है.

सरायपाली में 81.68, बसना में 83.47, खल्लार में 81.34, महासमुंद में 75.17, कसडोल में 73.6, बलौदा बाजार में 76.1, भाटापारा में 75.1, धरसीवां में 77.63, रायपुर ग्रामीण में 57.2, रायपुर पश्चिम में 55.93, रायपुर उत्तर में 57.8, रायपुर दक्षिण में 59.99, आरंग में 74.12, अभनपुर में 83, राजिम में 82.04, बिंद्रनवागढ़ में 83.2, सिहावा में 86, कुरूद में 86, धमतरी विधानसभा में 81 फीसदी वोटिंग हुई. इसी तरह दुर्ग संभाग के विधानसभा सीटों की बात करें तो संजारी बालोद में 84.7, डौंडीलोहारा में 81.24, गुंडरदेही में 83.1, पाटन में 84.12, दुर्ग ग्रामीण में 74.79, दुर्ग सिटी में 66.48, भिलाई नगर में 66.34,वैशाली नगर में 65.67, अहिवारा में 72.02, साजा में 77.8, बेमेतरा में 79.55, नवागढ़ में 75 फीसदी वोटिंग हुई है.

Korba: आवासीय कॉलोनी का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर फैला, छठ घाटों पर जाने वालों के लिए बनेगा मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget