एक्सप्लोरर

Chattisgarh News: इस बार 1 नवंबर से ही शुरू होगी धान की खरीदी, बघेल सरकार ने किसानों के लिए किए ये खास इंतजाम

इससे पहले 1 दिसंबर से धान खरीदी की जाती रही है. लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवंबर में धान खरीदी शुरू करने की घोषणा कर दी है. इसके लिए राज्य सरकार ने जरूरी तैयारी शुरू कर दी है.

Chattisgarh Paddy  Purchase: छत्तीसगढ़ में इस साल 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है. इससे पहले 1 दिसंबर से धान खरीदी की जाती रही है. लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवंबर में धान खरीदी शुरू करने की घोषणा कर दी है. इसके लिए राज्य सरकार ने जरूरी तैयारी शुरू कर दी है. ये धान खरीदी किसानों के लिए भी ये फायदेमंद होगी क्योंकि एक महीने पहले धान खरीदी शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.

आवश्यक इंतजाम किए गए
दरअसल राज्य में धान खरीदी के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है. इस दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए, इसको लेकर सभी धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक इंतेजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है. राज्य में फिलहाल धान खरीदी के लिए नए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगी. राज्य सरकार का मानना है की इस साल किसानों की संख्या भी बढ़ रही है. धान की भी इस साल ज्यादा खरीदी होगी, इसलिए एक महीने पहले ही धान खरीदी शुरू कर दी जाएगी.

किसानों की संख्या 25 लाख होने का अनुमान
राज्य सरकार ने इस साल 25 लाख से अधिक किसानों के पंजीयन का अनुमान लगाया है. पिछले साल 24.5 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन करवाया था. जबकि साल 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.52 लाख थी. साल 2021-22 में किसानों की संख्या 2020-21 की तुलना में ढाई लाख से ज्यादा बढ़ गई थी. अब अनुमान के मुताबिक इस साल भी 1 लाख किसानों की संख्या बढ़ सकती हैं. हालांकि ये एक अनुमान है, लेकिन 31 अक्टूबर को पंजीयन की आखिरी तारीख को वास्तविकता पता चल जाएगा.

Bastar News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, बिना वैक्सीन लगाए ही लोगों के नाम जारी हो रहे सर्टिफिकेट

पिछले साल से ज्यादा होगी धान की खरीदी
छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य बढ़ने से खेती किसानी छोड़ चुके किसान खेती की ओर वापस लौट रहे है. पिछले कुछ सालों के आंकड़ों की बात करें तो धान का पंजीकृत रकबा भी बीते तीन सालों में 25.60 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30.26 लाख हेक्टेयर हो गया है. इस साल पंजीकृत रकबा और बढ़ने का अनुममान है.  आंकड़ों पर नजर डाले तो साल 2018-19 में 80.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी. इसके अगले साल 2019-20 में 83.94 लाख मीट्रिक टन, 2020-21 में 92.02 लाख मीट्रिक टन और 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है.

सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में धान पर एमएसपी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का इकलौता राज्य है, जहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ खरीफ की सभी प्रमुख फसलों के उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ के मान से 9 से 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है. धान के किसानों को एमएसपी के अतिरिक्त 9 हजार रुपए इनपुट सब्सिडी दी जाती है. इससे किसानों को प्रति क्विंटल धान की बिक्री में 2500 रुपए से अधिक की कीमत मिलती है.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Road Accident: यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस दीवार से टकराई, स्कूली बच्चों सहित 15 यात्री हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget