एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: BJP के महामंत्री ने लगाई मंत्री और विधायकों की क्लास, फिर सीएम के साथ की सीक्रेट मीटिंग

Raipur News: बीजेपी मुख्यालय रायपुर में मंत्रियों और विधायकों की क्लास लगी. शिव प्रकाश और अजय जमवाल ने 29 जून तक मोदी सरकार के पक्ष में कार्यक्रम करने का टास्क दिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी मुख्यालय में बुधवार (18 जून) को मंत्रियों और बीजेपी विधायकों की सियासी क्लास लगाई गई. यह क्लास राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने लगाई. करीब 2 घंटे चली बैठक में शिव प्रकाश और जामवाल ने नेताओं को 29 जून तक प्रदेश में मोदी सरकार के पक्ष में माहौल बनाने का टास्क सौंपा.

बैठक के पहले चरण में सबसे पहले अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ठ और टोली के नेताओं को सीनियर नेताओं से मिलाया गया. पिछले कार्यक्रमों का रिव्यू किया गया. इसके बाद तारीख दर तारीख क्या कार्यक्रम प्रदेश में किए जाएंगे इसको लेकर चर्चा की गई.

मंत्री विधायकों को नसीहत- जमीन पर रह कर ठीक से करें काम

जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं ने विधायकों और मंत्रियों को जमीन पर रहकर जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा समय देने की हिदायत दी है. विधायक दल की बैठक के बाद मंत्रियों से वन टू वन चर्चा की गई.

मंत्रियों को फील्ड पर जाने और जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की हिदायत भी दी गई है. संगठन की ओर से कहा गया है कि अगर मंत्रियों का काम ठीक नहीं होगा तो इससे सरकार की छवि बिगड़ेगी

बैठक में तय हुए ये कार्यक्रम

बैठक की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं, इसको लेकर बीजेपी प्रदेश में कई कार्यक्रम करने जा रही है. 29 जून तक प्रदेश में कई कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला तय की गई है.

-21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भर में भव्य आयोजन होंगे.

-23 जून स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर भी प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन होना है. इस दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर आधारित गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा.

-25 जून आपातकाल दिवस पर प्रदेश भर में आयोजन किया जाना है. आपातकाल की घटनाओं को जनता के बीच लेकर जाना है.

-25 जून बीजेपी जनता को यह बताएगी कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर कैसे लोकतंत्र की हत्या की थी.

साथ ही आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा करने वालों का सम्मान भी किया जाएगा.

-29 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के प्रसारण को भी बीजेपी एक इवेंट की तरह पूरे प्रदेश में आयोजित करेगी.

-15 अगस्त बीजेपी पूरे प्रदेश में एक वृक्ष एक संकल्प अभियान को लेकर आयोजन करेगी.

शाम को CM के साथ हुई सीक्रेट मीटिंग

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम को एक बार फिर बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे. जहां विधायकों और मंत्रियों से वन टू वन चर्चा के बाद संगठन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक की. बताया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहे.

इस दौरान बैठक में कई मुद्दों को लेकर नेताओं के बीच चर्चा हुई. हालांकि इस बैठक में क्या राजनीति बनाई गई है इसको लेकर जानकारी नहीं दी गई.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget