एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर के BJP के आठ नेताओं की सुरक्षा में की गई कटौती, पार्टी बोली- 'जानबूझकर सरकार...'

Chhattisgarh Elections 2203: छत्तीसगढ़ में इसी साल चुनाव होने हैं. इस बीच बस्तर संभाग में बीजेपी के कुछ नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है जिससे सरकार का विरोध शुरू हो गया है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में बीते महीने बीजेपी नेताओं की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई. इस बीच बस्तर में बीजेपी के पूर्व विधायक और नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है. इसको लेकर बीजेपी ने विरोध दर्ज कराया है. नेताओं के सुरक्षा संबंधी विषय पर समीक्षा बैठक की गई जिसमें बस्तर के 8 बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई.

चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में कटौती किए जाने से राज्य सरकार के फैसले का छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने विरोध किया है. हालांकि कांग्रेस के एक पूर्व नेता की भी सुरक्षा कम की गई है. बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी के खिलाफ लगातार बयानबाजी भी कर रहे हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा में कटौती किए जाने की बात सामने आ रही है.

बीजेपी के इन नेताओं की सुरक्षा हुई कम
 सुरक्षा में कटौती को लेकर बस्तर में राजनीति गरमाई हुई है. बस्तर के पूर्व विधायक सुभाउराम कश्यप की सुरक्षा को वाय प्लस से वाय श्रेणी कर दिया गया है. वहीं, चित्रकोट के पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप की सुरक्षा को जेड से वाय श्रेणी कर दिया गया है, इसके अलावा पूर्व विधायक लछुराम कश्यप के भी सुरक्षा में कटौती करते हुए जेड से वाय श्रेणी कर दिया गया है. भानूप्रतापपुर के पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम की सुरक्षा वाय प्लस से एक्स श्रेणी कर दिया गया है. इसके अलावा  अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराम नाग जेड श्रेणी को व्हाई श्रेणी कर दिया गया है.

कांग्रेस के इस नेता की कम हुई सुरक्षा
कांकेर के पूर्व विधायक शंकर धुर्वा की सुरक्षा घटाकर जेड से वाय श्रेणी की कर दी गई है. इसके अलावा पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोल की सुरक्षा वाय प्लस से एक्स कर दी गई है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व युवा आयोग सदस्य अजय सिंह की भी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है. उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

बीजेपी ने लगाए यह आरोप
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता केदार कश्यप का कहना है कि कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और बस्तर संवेदनशील इलाका है. इन इलाकों में चुनाव प्रचार और पार्टी के नेताओं की गतिविधियों पर नक्सलियों की नजर रहती है ,जिससे जनप्रतिनिधियों की जान को खतरा बना रहता है. इसी साल दंतेवाड़ा, नारायणपुर बीजापुर और बस्तर जिले में नक्सलियों ने एक के बाद एक 6 बीजेपी नेताओं की हत्या कर दी है, जिससे जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी नक्सलियों का डर बना हुआ है. बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में राज्य सरकार ने जानबूझकर कटौती की है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: बिना पुल वाली नदी पार करके स्कूल जाने की मजबूरी, जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंची शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget