एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव की तैयारी में BJP, सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता, जानें सरकार के खिलाफ क्या है पार्टी की रणनीति?

Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी इन दिनों सत्तापक्ष पर बैठे कांग्रेस सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती. बीजेपी एक बार फिर राजधानी रायपुर में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है.

Chhattisgarh Assembly Gherao News: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पार्टियां अपने अपने जीत को लेकर मैदान पर उतर गए. सभी पार्टियों के लोग आम जनता के पास जाकर अपनी-अपनी पार्टी की सरकार बनने पर जनता की मांगे पूरी करने के वादे कर रहे हैं. 

बीजेपी लगातार सरकार को घेरने का कर रही है प्रयास

इधर छत्तीसगढ़ के विपक्ष पर बैठे बीजेपी इन दिनों सत्तापक्ष पर बैठे कांग्रेस सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती. बीजेपी एक बार फिर राजधानी रायपुर में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है. 15 मार्च को बीजेपी विधानसभा का घेराव करेगी. इस घेराव में दुर्ग संभाग से बड़े नेताओं के साथ लगभग 30 से 35 हजार भाजपाई शामिल होंगे.

दरअसल बीजेपी 15 मार्च को मोर आवास मोर अधिकार को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. इस आंदोलन में बीजेपी के बड़े नेताओं समेत प्रदेश भर से एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होने की आशंका है. प्रदेश के सभी विधानसभा से दो हजार लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने का टारगेट दिया गया है.

दुर्ग संभाग से ये बड़े नेता होंगे शामिल

ऐसे में दुर्ग संभाग की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव में दुर्ग संभाग से लगभग 30 से 35 हजार की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता रायपुर पहुचेंगे. दुर्ग संभाग से बीजेपी के बड़े बड़े नेता जाएंगे. जिनमे से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सांसद विजय बघेल, राज्य सभा सांसद सरोज पांडे, सांसद संतोष पांडे, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, पूर्व मंत्री रामशिला साहू सहित संगठन के बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

विधानसभा घेराव से पहले दुर्ग में बीजेपी ने किया मंथन

विधानसभा घेराव से पहले दुर्ग बीजेपी संगठन की एक बैठक भी हुई. बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश बीजेपी के द्वारा तय किया गया है कि आंदोलन मोर आवास मोर अधिकार आमजनों के हितों को लेकर किया जा रहा है. इस आंदोलन की सफलता का मुख्य आधार आप सभी की मेहनत का परिणाम है.

इस आंदोलन का अंतिम स्वरूप आगामी 15 मार्च को रायपुर मे विधानसभा भवन के घेराव से संपन्न होगा. विगत डेढ़ महीनों से इस आंदोलन में विभिन्न चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें इस योजना के हितग्राहियों को भी सम्मिलित किया गया. घेराव में हितग्राहियों को रायपुर भी हम लेकर जाएंगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यह मांग करेंगे कि आवास योजना हमारे प्रदेश में लागू करें और गरीबों को वापस उनका हक दे. 

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: अमित ने रचा इतिहास, यूथ एशिया चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले एथलीट बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget